facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हेल्थ इंश्योरेंस पर बढ़ती महंगाई का असर, निवा बूपा और स्टार हेल्थ जैसी कंपनियों ने प्रीमियम बढ़ाने के दिए संकेत

Advertisement

निवा बूपा इलाज की लागत बढ़ने के चलते इस वित्त वर्ष में अपनी हेल्थ बीमा पॉलिसियों का प्रीमियम 8 से 9 फीसदी तक बढ़ा सकती है।

Last Updated- August 03, 2025 | 9:36 PM IST
health insurance
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

महंगे होते इलाज के खर्च को देखते हुए एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनी निवा बूपा चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2026) में स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों का प्रीमियम 8 से 9 प्रतिशत बढ़ा सकती है। कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) विश्वनाथ महेंद्र ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से बातचीत में यह जानकारी दी।

महेंद्र ने कहा, ‘मूल्य में बदलाव उत्पाद चक्र पर निर्भर करता है। पिछली तिमाही में हमने अपने रीएश्योर 2.0 उत्पाद के प्रीमियम में 7 प्रतिशत की वृद्धि की। पोर्टफोलियो के स्तर पर प्रीमियम में 8 से 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी की योजना है। विभिन्न उत्पादों के अलग अलग बदलाव के चक्र हैं। हर साल इलाज का खर्च बढ़ रहा है, ऐसे में हर साल प्रीमियम में भारी बढ़ोतरी के बजाय इसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना बेहतर है। ’ कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में अपनी पॉलिसियों रीएश्योर 2.0 के प्रीमियम में 7 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की थी।

भारत की सबसे बड़ी एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनी स्टार हेल्थ ऐंड एलाइड इंश्योरेंस भी अपनी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों का प्रीमियम बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी इसके लिए छूट पर आधारित मूल्य निर्धारण मॉडल अपनाएगी। इसका मतलब है कि आधार मूल्य भले ही बढ़ सकता है, लेकिन ग्राहकों को स्वस्थ व्यवहार, नो-क्लेम के इतिहास या पॉलिसी के प्रकार आदि की स्थिति को देखते हुए छूट मिल सकती है।  इससे पॉलिसियों की कीमत अधिक व्यक्तिगत हो जाएगी और कई लोगों के लिए प्रीमियम वृद्धि की भरपाई भी हो सकेगी।

चिकित्सा महंगाई दर का मतलब हेल्थकेयर सेवाओं और उपचार की बढ़ती लागत है। देश में चिकित्सा महंगाई दर 10 प्रतिशत से ज्यादा रफ्तार से बढ़ रही है और यह वित्त वर्ष 2025 में करीब 13 प्रतिशत रही। वित्त वर्ष 2024 में यह 12 प्रतिशत थी।

स्वास्थ्य बीमा की लागत वहन करने की क्षमता लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में निवा बूपा ने लागत वहन करने की क्षमता के आधार पर पॉलिसियां बनाई हैं। इसमें क्षेत्रीय मूल्य निर्धारण, तथा अन्य विभिन्न उपायों का प्रयोग किया गया है, जिससे व्यवसाय पर प्रभाव डाले बिना प्रीमियम पर प्रभाव कम किया जा सके।

Advertisement
First Published - August 3, 2025 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement