facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2026 की पहली तिमाही में PPF, SSY समेत अन्य स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर कितना मिलेगा ब्याज?

Advertisement

वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 8.2 फीसदी रहेगी, जबकि तीन साल की सावधि जमा (FD) पर 7.1 फीसदी ब्याज लागू होगा

Last Updated- January 01, 2026 | 5:42 PM IST
Small savings schemes

Small savings schemes 2026: केंद्र सरकार ने PPF समेत विभिन्न छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। यानी अगले तीन महीनों तक ब्याज दरें पहले जैसी ही रहेंगी। बता दें कि यह लगातार सातवीं तिमाही है जब ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्मॉल सेविंग स्कीम्स के लिए ये दरें एक जनवरी, 2026 से 31 मार्च, 2026 तक लागू रहेंगी।

ब्याज दरों में यह यथास्थिति सभी प्रमुख स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर लागू होगी। इनमें पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट, टाइम डिपॉजिट, रिकरिंग डिपॉजिट, मंथली इनकम स्कीम, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), किसान विकास पत्र (KVP), सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS) और सुकन्या समृद्धि अकाउंट (SSA) शामिल हैं।

Also Read: सेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं, 2026 के लिए एक्सपर्ट्स ने बताई निवेश की स्ट्रैटेजी 

सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 8.2 फीसदी रहेगी, जबकि तीन साल की सावधि जमा (FD) पर 7.1 फीसदी ब्याज लागू होगा। इसके अलावा सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) और डाकघर की बचत जमा योजनाओं की दर भी क्रमशः 7.1 फीसदी और 4 फीसदी बनी रहेगी।

Also Read: 2026 में 1,00,000 के पार जाएगा सेंसेक्स ? एक्सपर्ट्स और चार्ट ये दे रहे संकेत 

KVP और NSC पर कितना मिलेगा ब्याज?

किसान विकास पत्र (KVP) पर ब्याज दर 7.5 फीसदी रहेगी और यह 115 महीने में परिपक्व होगा। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) की दर जनवरी-मार्च तिमाही में 7.7 फीसदी पर बनी रहेगी। इसी तरह, मासिक आय योजना पर भी निवेशकों को पहले की तरह 7.4 फीसदी ब्याज मिलेगा।

इस निर्णय के साथ डाकघर और बैंक द्वारा चलाए जा रहे स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में लगातार सातवीं तिमाही कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने कुछ योजनाओं की दरों में पिछला बदलाव 2023-24 की चौथी तिमाही में किया था। वित्त मंत्रालय हर तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरें घोषित करता है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 1, 2026 | 5:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement