facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी अपडेट! नए साल से होंगे कई बड़े बदलाव लागू, जानें डीटेल्स

Advertisement

नए साल 2026 में IDFC और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड नियम बदलेंगे, रिवॉर्ड्स घटेंगे और कुछ खर्चों पर नए चार्ज लगेंगे।

Last Updated- December 27, 2025 | 5:35 PM IST
credit card
Representative Image

New Rules Change: नए साल 2026 में क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़े बदलाव आने वाले हैं। IDFC First Bank और ICICI Bank ने अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में संशोधन किया है, जिससे कार्डधारकों को खर्च, रिवॉर्ड पॉइंट्स और लाभों पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

IDFC First Bank के बदलाव:

  • इंटरनेशनल खर्च पर रिवॉर्ड कम – Ashva और Mayura प्रीमियम कार्ड पर अब इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर 5X रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे, पहले यह 10X था। हालांकि अगर कोई कार्डधारक महीने में 20,000 रुपये खर्च करता है, तो 10X रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे।

  • मिनिमम पेमेंट का असर – अगर कार्डधारक तय तारीख तक बिल का मिनिमम भुगतान नहीं करता, तो उस महीने रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे। यह Club Vistara कार्ड पर भी लागू होगा।

  • लाइफटाइम फ्री कार्ड्स पर रिवॉर्ड कटौती – Classic, Select और Wealth कार्ड्स पर अब 1 रिवॉर्ड पॉइंट 200 रुपये खर्च पर मिलेगा, पहले 150 रुपये पर मिलता था।

  • लाउंज एक्सेस में कटौती – Select कार्ड पर अब हर तिमाही सिर्फ 1 फ्री घरेलू लाउंज विजिट मिलेगा। Wealth कार्ड पर भी लाउंज विजिट की संख्या घटाई गई है।

  • FASTag और रेलवे खर्च पर बदलाव – FASTag रिचार्ज और रेलवे खर्च पर अब केवल 1X रिवॉर्ड पॉइंट मिलेगा। अगर बिलिंग साइकिल में FASTag रिचार्ज 10,000 रुपये से अधिक हुआ तो 1% सरचार्ज लगेगा।

ICICI Bank के बदलाव:

  • ऑनलाइन गेमिंग महंगी – Dream11, Rummy Culture, MPL जैसे प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर अब 2% चार्ज लगेगा।

  • सुपर-प्रीमियम कार्ड्स पर बड़ा असर – Emerald, Emerald Private और Emerald (PVC) कार्ड पर डायनेमिक करेंसी कन्वर्ज़न (DCC) चार्ज बढ़ाकर 2% कर दिया गया।

  • कुछ खर्चों पर रिवॉर्ड बंद – Emerald Metal कार्ड पर सरकारी सेवाओं, फ्यूल, टैक्स पेमेंट और थर्ड-पार्टी वॉलेट लेन-देन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे।

  • थर्ड-पार्टी वॉलेट में शुल्क – Amazon Pay, Paytm, MobiKwik और OlaMoney में 5,000 रुपये या उससे अधिक की लोडिंग पर अब 1% शुल्क लगेगा।

  • मनोरंजन ऑफर्स में बदलाव – Book My Show का ‘Buy One Get One’ ऑफर अब बिना शर्त नहीं मिलेगा। इसे लेने के लिए पिछली तिमाही में 25,000 रुपये खर्च करना होगा।

Also Read: Aadhaar यूजर्स के लिए सुरक्षा अपडेट! मिनटों में लगाएं बायोमेट्रिक लॉक और बचाएं पहचान

बैंक ने यह बदलाव जनवरी और फरवरी 2026 से चरणबद्ध तरीके से लागू करने की घोषणा की है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन नियमों से कार्डधारकों के रिवॉर्ड और फायदे कम होंगे, खासकर इंटरनेशनल खर्च करने वाले और प्रीमियम कार्ड यूजर्स के लिए।

Advertisement
First Published - December 27, 2025 | 5:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement