facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इनकम टैक्स का ब्रोकर्स पर शिकंजा: ग्राहकों से वसूला एक्स्ट्रा STT अब ब्याज समेत सरकार को देना होगा

Advertisement

STT एक तरह का डायरेक्ट टैक्स है, जो शेयर बाजार में होने वाली हर खरीद-बिक्री पर लगता है। चाहे आपको सौदे में मुनाफा हो या घाटा, यह टैक्स देना ही पड़ता है

Last Updated- March 10, 2026 | 8:18 PM IST
Income Tax
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वालों और ब्रोकरेज हाउस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (I-T Department) ने स्टॉक ब्रोकर्स पर शिकंजा कसते हुए उन्हें ग्राहकों से वसूला गया अतिरिक्त सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) सरकारी खजाने में जमा करने का आदेश दिया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा जारी एक हालिया सर्कुलर के मुताबिक, यह आदेश वित्त वर्ष 2023-24 और उससे पिछले सालों के लिए लागू होगा।

दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 5 मार्च को NSE को एक चिट्ठी लिखी थी। डिपार्टमेंट के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ ब्रोकर्स और सब-ब्रोकर्स ने क्लाइंट्स से तय सीमा से ज्यादा STT तो वसूल लिया, लेकिन उस रकम को सरकार के पास जमा नहीं कराया। अब इस “एक्स्ट्रा” पैसे को ब्याज समेत लौटाना होगा।

7 दिनों में जमा करना होगा पैसा

NSE ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए ब्रोकर्स को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द ऐसे अतिरिक्त टैक्स का ब्यौरा दें। सर्कुलर में साफ कहा गया है कि ब्रोकर्स को यह रकम 7 दिनों के भीतर एक्सचेंज के पास जमा करानी होगी। सिर्फ मूल रकम ही नहीं, बल्कि देरी के लिए 1 प्रतिशत प्रति माह की दर से ब्याज भी देना होगा। एक बार जब ब्रोकर्स यह पैसा NSE को दे देंगे, तो एक्सचेंज इसे सरकारी खाते में ट्रांसफर कर देगा।

Also Read: बैंकिंग सिस्टम में नकदी का संकट? RBI डालेगा ₹1 लाख करोड़, टैक्स भुगतान के दबाव के बीच बड़ी राहत

बता दें कि STT एक तरह का डायरेक्ट टैक्स है, जो शेयर बाजार में होने वाली हर खरीद-बिक्री पर लगता है। चाहे आपको सौदे में मुनाफा हो या घाटा, यह टैक्स देना ही पड़ता है। ब्रोकर्स इसे क्लाइंट्स से वसूलते हैं और सरकार को सौंपते हैं। सरकारी कमाई के लिहाज से यह एक बड़ा जरिया है। आंकड़ों की बात करें तो वित्त वर्ष 2024 में STT से 52,197 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। सरकार ने वित्त वर्ष 2027 के लिए इसे 73,700 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। तुलना के लिए, वित्त वर्ष 2026 के लिए STT कलेक्शन का अनुमान 78,000 करोड़ रुपये रखा गया था, लेकिन संशोधित अनुमान में इसे घटाकर 63,670 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

1 अप्रैल से महंगी होगी ट्रेडिंग

ट्रेडर्स के लिए एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि 1 अप्रैल से ट्रेडिंग पर STT की दरें बदलने वाली हैं। वित्त मंत्री ने हाल ही में फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) पर टैक्स बढ़ाने का ऐलान किया था। नए नियमों के मुताबिक:

  • फ्यूचर्स: अब ट्रेड वैल्यू पर 0.02% के बजाय 0.05% टैक्स लगेगा।
  • ऑप्शंस: ऑप्शन प्रीमियम पर टैक्स 0.1% से बढ़कर 0.15% हो जाएगा।
  • ऑप्शन एक्सरसाइज: इंट्रिन्सिक वैल्यू पर लगने वाला लेवी 0.125% से बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - March 10, 2026 | 8:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement