facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेल के बढ़े किराये 1 जुलाई से लागू

Advertisement

रेल मंत्रालय ने यात्री किरायों में वृद्धि सोमवार को अधिसूचित कर दी है और यह मंगलवार से लागू हो जाएगी।

Last Updated- June 30, 2025 | 10:24 PM IST
railway

रेल मंत्रालय ने यात्री किरायों में वृद्धि सोमवार को अधिसूचित कर दी है और यह मंगलवार से लागू हो जाएगी। इसके तहत वातानुकूलित डिब्बों का किराया दो पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ जाएगा जबकि अन्य श्रेणियों के किराये में मामूली वृद्धि होगी।

उपनगरीय रेल नेटवर्क के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि मासिक रेल टिकटों का किराया भी अपरिवर्तित रहेगा। द्वितीय श्रेणी (गैर मेल और एक्सप्रेस) की यात्री रेलगाड़ियों के 500 किलोमीटर तक के किराए में बदलाव नहीं होगा जबकि 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर एक पैसा प्रति किलोमीटर की दर से किराया बढ़ेगा। मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की स्लीपर, प्रथम और द्वितीय श्रेणी के टिकटों में एक पैसा प्रति किलोमीटर का इजाफा होगा।

केंद्रीय बजट के दस्तावेज की गणना के आधार पर रेल मंत्रालय इन वृद्धियों की बदौलत इस वित्तीय वर्ष में करीब 700 करोड़ रुपये और और पूरे वित्त वर्ष में 1300 करोड़ रुपये की कमाई करेगा। मंत्रालय के अनुसार पुरानी दरों पर जारी रेल टिकटों पर बढ़े हुए किराए लागू नहीं होंगे। आरक्षण चार्ट में 1 जुलाई और उसके बाद की तिथि की रेल यात्राओं के किराए के अंतर को नहीं दर्शाया जाएगा। हालांकि पहले रेल का किराया बढ़ने पर टिकट क्लेक्टर के यात्रियों से अतिरिक्त राशि वसूलने की प्रथा रही है। फरवरी में पेश बजट में रेल के यात्री खंड से 92,800 करोड़ रुपये का राजस्व रखा गया था और यह वित्त वर्ष 25 के संशोधित अनुमान 82,000 करोड़ रुपये से 11 प्रतिशत अधिक था।

Advertisement
First Published - June 30, 2025 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement