facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडिया पोस्ट की रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा 1 सितंबर से होगी बंद, 50 साल पुरानी डाक सुविधा अब बनेगी इतिहास

Advertisement

इंडिया पोस्ट ने 1 सितंबर से रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा बंद करने का फैसला लिया है और अब सभी को स्पीड पोस्ट अपनाने का निर्देश दिया गया है।

Last Updated- August 05, 2025 | 6:28 PM IST
India Post
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इंडिया पोस्ट ने अपनी रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा को 1 सितंबर, 2025 से बंद करने का फैसला किया है। यह फैसला डाक विभाग के आधुनिकीकरण योजना का हिस्सा है, जिसका मकसद कामकाज को और तेजी से चलाना है। अब रजिस्टर्ड पोस्ट को स्पीड पोस्ट के साथ मिला दिया जाएगा, जिससे 50 साल से ज्यादा पुरानी यह सेवा इतिहास बन जाएगी।  

रजिस्टर्ड पोस्ट की कीमत 25.96 रुपये से शुरू होती थी और हर अतिरिक्त 20 ग्राम के लिए 5 रुपये देने पड़ते थे। यह सेवा खासकर गांवों और छोटे शहरों में रहने वालों के लिए सस्ता और भरोसेमंद विकल्प थी। दूसरी तरफ, स्पीड पोस्ट की शुरुआती कीमत 50 ग्राम तक के लिए 41 रुपये है, जो रजिस्टर्ड पोस्ट से 20-25 फीसदी महंगा है। इस बदलाव से छोटे कारोबारियों, किसानों और दूर-दराज के इलाकों में रहने वालों को ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।  

Also Read: पोस्ट ऑफिस में RD और PPF खाता खोलना अब आसान, आधार-बायोमेट्रिक से मिनटों में होगा सारा काम; जानें कैसे

सभी को स्पीड पोस्ट अपनाने का निर्देश

पोस्टल विभाग के सचिव और डायरेक्टर जनरल ने सभी सरकारी दफ्तरों, कोर्ट, स्कूल-कॉलेज और बड़े पैमाने पर डाक सेवा इस्तेमाल करने वालों को 1 सितंबर तक स्पीड पोस्ट पर पूरी तरह शिफ्ट होने का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि स्पीड पोस्ट से डिलीवरी तेज होगी, ट्रैकिंग बेहतर होगी और कामकाज में और पारदर्शिता आएगी। स्पीड पोस्ट की शुरुआत 1986 में हुई थी और यह पहले से ही लोगों के बीच लोकप्रिय है।  

रजिस्टर्ड पोस्ट का इस्तेमाल पिछले कुछ सालों में लगातार कम हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2011-12 में जहां 244.4 मिलियन रजिस्टर्ड डाक भेजी गई थीं, वहीं 2019-20 में यह संख्या घटकर 184.6 मिलियन रह गई। डिजिटल कम्युनिकेशन के बढ़ने और प्राइवेट कूरियर व ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स के चलते इस सेवा की मांग घटी है।  

हालांकि, रजिस्टर्ड पोस्ट के बंद होने से कई लोग भावुक हो गए हैं, खासकर बुजुर्ग और गांवों में रहने वाले। यह सेवा ब्रिटिश काल से चली आ रही थी और बैंकों, यूनिवर्सिटी, कोर्ट और सरकारी दफ्तरों के लिए भरोसेमंद थी। इसकी खासियत थी कि डिलीवरी का सबूत कोर्ट में भी मान्य होता था। अब इसके बंद होने से न सिर्फ तकनीकी बदलाव आएगा, बल्कि एक ऐतिहासिक डाक सेवा का अंत भी हो जाएगा।

Advertisement
First Published - August 5, 2025 | 5:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement