facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेलवे का बड़ा तोहफा: लोको पायलट और गार्ड्स के किलोमीटर भत्ते में हुई बढ़ोतरी, जानें नए रेट्स

Advertisement

रेलवे ने लोको पायलट और गार्ड्स के किलोमीटर भत्ते में बढ़ोतरी कर कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। यह नया फायदा 1 जनवरी 2024 से ही जुड़ेगा।

Last Updated- March 24, 2026 | 5:06 PM IST
Indian Railway
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

रेल मंत्रालय ने लोको पायलट, गार्ड समेत रनिंग स्टाफ को दिए जाने वाले किलोमीटर भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। यह नया भत्ता 1 जनवरी 2024 से ही माना जाएगा। इससे हजारों रेलवे कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब रेलवे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है। महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद यात्रा से जुड़े भत्तों की गणना दोबारा करने का प्रावधान है। ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन की लंबे समय से चल रही मांग के बाद मंत्रालय ने यह कदम उठाया है।

क्या बदला है भत्ता?

रेलवे के लोको रनिंग स्टाफ और ट्रैफिक रनिंग स्टाफ दोनों के लिए किलोमीट्राज अलाउंस और अलाउंस इन ल्यू ऑफ किलोमीट्राज की दरें बढ़ाई गई हैं। प्रति किलोमीटर और 160 किलोमीटर की यात्रा पर मिलने वाला भत्ता अब ज्यादा हो गया है। बाकी सभी शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी।

Also Read: New Rules From April 2026: 1 अप्रैल से बदलेंगे टैक्स, HRA, FASTag और पेट्रोल के नियम; जानें क्या होगा असर

लोको रनिंग स्टाफ के नए रेट

  • मेल लोको पायलट: अब 100 किलोमीटर पर 606 रुपये और 160 किलोमीटर पर 969 रुपये मिलेंगे।
  • पैसेंजर लोको पायलट या सीनियर मोटरमैन: 100 किमी पर 600 रुपये, 160 किमी पर 960 रुपये।
  • गुड्स लोको पायलट: 100 किमी पर 594 रुपये, 160 किमी पर 951 रुपये।
  • शंटिंग लोको पायलट ग्रेड-1: 100 किमी पर 461 रुपये, 160 किमी पर 737 रुपये।
  • सेकंड फायरमैन: 100 किमी पर 362 रुपये, 160 किमी पर 579 रुपये।

ट्रैफिक रनिंग स्टाफ के नए रेट

  • मेल एक्सप्रेस गार्ड: 100 किमी पर 549 रुपये, 160 किमी पर 878 रुपये।
  • सीनियर पैसेंजर गार्ड: 100 किमी पर 543 रुपये, 160 किमी पर 869 रुपये।
  • गुड्स गार्ड: 100 किमी पर 537 रुपये, 160 किमी पर 859 रुपये।
  • असिस्टेंट गार्ड या ब्रेकसमैन: 100 किमी पर 305 रुपये, 160 किमी पर 488 रुपये।

शंटिंग वाले स्टाफ के लिए अलग और थोड़े कम रेट रखे गए हैं क्योंकि उनकी ड्यूटी छोटी दूरी की होती है। रनिंग स्टाफ की ड्यूटी में लंबे-लंबे घंटे ट्रैक पर बिताने पड़ते हैं। रोजाना सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है। महंगाई और बढ़ते खर्च को देखते हुए यह बढ़ोतरी उन्हें थोड़ी राहत देगी।

Advertisement
First Published - March 24, 2026 | 5:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement