facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर, AC क्लास में दो पैसे और स्लीपर में एक पैसा प्रति KM तक की बढ़ोतरी

Advertisement

भारतीय रेलवे ने फैसला लिया है कि 1 जुलाई से एसी समेत कई श्रेणियों का किराया बढ़ाया जाएगा, जबकि लोकल ट्रेनों और मासिक पास के किराये में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

Last Updated- June 24, 2025 | 10:35 PM IST
Indian Railway
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ट्रेन में सफर करना अब महंगा होने वाला है। भारतीय रेलवे अब एसी श्रेणी का किराया दो पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाने जा रहा है। अन्य श्रेणियों के किराये भी बढ़ सकते हैं। मगर मामले की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय रेल के टिकट महंगे नहीं होंगे।  

सूत्रों के मुताबिक उपनगरीय रेल नेटवर्क यानी लोकल ट्रेनों के किराये नहीं बढ़ाए जा रहे हैं और मासिक टिकट (एमएसटी) भी महंगे नहीं होंगे। पैसेंजर ट्रेनों की द्वितीय श्रेणी में यात्रा करने वालों के लिए 500 किलोमीटर तक का किराया पहले जितना ही होगा। उसके बाद हर किलोमीटर पर आधा पैसा बढ़ जाएगा। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के सभी गैर वातानुकूलित श्रेणी के लिए किराया एक पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ सकता है। अधिकारी ने कहा, ‘किराये पांच साल बाद बढ़ाए गए हैं।

नए किराये  1 जुलाई से लागू हो सकते हैं। जिन्होंने 1 जुलाई के बाद सफर करने के लिए टिकट पहले ही ले लिए होंगे उनसे ज्यादा किराया नहीं वसूला जाएगा।’ पिछली बार कोविड महामारी से पहले ट्रेनों के किराये बढ़ाए गए थे। उस समय पैसेंजर ट्रेनों का किराया एक पैसा प्रति किलोमीटर, मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का द्वितीय श्रेणी और स्लीपर किराया 2 पैसा प्रति किलोमीटर तथा सभी वातानुकूलित श्रेणी का किराया 4 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया था।

सूत्रों ने बताया कि इस बार किराये 2013 के मुकाबले कम बढ़ाए गए है। उस साल वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करने वालों के लिए किराया करीब 6 से 10 पैसे प्रति किलोमीटर और स्लीपर के यात्रियों के लिए 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया था।

Advertisement
First Published - June 24, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement