देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अपनी नई ‘समर गेटअवे’ सेल लॉन्च कर दी है। इस ऑफर के तहत यात्री गर्मियों की छुट्टियां या त्योहारों से पहले की यात्रा प्लान कर सकते हैं और अच्छी बचत कर सकते हैं।
सेल 14 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और यह सिर्फ 17 अप्रैल 2026 तक ही चलेगी। यानी सिर्फ चार दिन के अंदर बुकिंग करनी होगी। इस दौरान 1 जुलाई 2026 से 9 अक्टूबर 2026 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक किए जा सकते हैं।
कंपनी ने बताया कि इस ऑफर में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों फ्लाइट्स पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। बस प्रमो कोड ‘SUMR10’ इस्तेमाल करना है।
Also Read: युद्ध की मार: भारतीय विमानन कंपनियों का ₹2500 करोड़ का नुकसान, इंडिगो-एयर इंडिया की कई उड़ानें ठप
यह ऑफर इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट www.goindigo.in, मोबाइल ऐप, AI असिस्टेंट 6Eskai, व्हाट्सएप नंबर (+91 70651 45858) और कुछ चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध है। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी प्लेटफॉर्म से बुकिंग कर सकते हैं।
फ्लाइट टिकट के अलावा इंडिगो ने अपने एड-ऑन सर्विसेज पर भी अच्छे डिस्काउंट दिए हैं। फास्ट फॉरवर्ड सेवा पर 70 प्रतिशत तक छूट मिल रही है, जिससे एयरपोर्ट पर जल्दी चेक-इन और बोर्डिंग हो जाती है। प्री-पेड एक्स्ट्रा बैगेज पर 50 प्रतिशत तक की बचत हो सकती है।
कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर स्टैंडर्ड सीट सिलेक्शन पर 15 प्रतिशत तक डिस्काउंट है। जो यात्री ज्यादा आराम चाहते हैं, उनके लिए इमरजेंसी एक्सएल सीट्स (एक्स्ट्रा लेग रूम वाली) सिर्फ 500 रुपये से शुरू हो रही हैं, वो भी चुनिंदा घरेलू उड़ानों पर। यात्री जल्दी बुकिंग करके इन सभी ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।