facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IndiGo की बंपर सेल! अब केवल 1199 रुपये में करें हवाई जहाज में यात्रा, इंटरनेशनल टिकट भी मिल रही सस्ते में

Advertisement

IndiGo: सेल 29 मई से शुरू हो चुकी है और 31 मई तक चलेगी। इन कम किरायों का लाभ उठाने के लिए इसी अवधि में अपनी टिकट बुक कर लें!

Last Updated- May 30, 2024 | 5:14 PM IST
IndiGO

भारत की प्रमुख एयरलाइन IndiGo ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर शानदार डील्स देने वाली सीमित समय की सेल की घोषणा की है। इस सेल के तहत घरेलू उड़ानों के लिए किराया मात्र ₹1,199 से शुरू हो रहा है और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए ₹4,499 से। आप इस सेल का लाभ उठाकर गर्मियों की छुट्टियों के लिए कम खर्च के साथ निकल सकते हैं।

सेल 29 मई से शुरू हो चुकी है और 31 मई तक चलेगी। इन कम किरायों का लाभ उठाने के लिए इसी अवधि में अपनी टिकट बुक कर लें!

यात्रा तारीख: ये विशेष किराये 1 जुलाई से 30 सितंबर 2024 के बीच की उड़ानों पर लागू हैं।

ज्यादा बचत: एयरलाइन पसंदीदा सीट चुनने के शुल्क पर भी 20% तक की विशेष छूट दे रही है। कम दाम में अपनी पसंद की सीट चुनें और आराम से यात्रा करें! आप अतिरिक्त लेगरूम वाली सीट या खिड़की वाली सीट चुन सकते हैं।

ये कम दाम एयरपोर्ट चार्ज, सरकारी टैक्स और शुल्कों पर लागू नहीं होते हैं। साथ ही, इस ऑफर के तहत मिलने वाली स्पेशल फेयर टिकट सीमित संख्या में ही उपलब्ध हैं और इन्हें देने का पूरा अधिकार इंडिगो के पास है।

इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने कहा, “हम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर इस सीमित समय की बिक्री की घोषणा करके बहुत खुश हैं। यह पहल किफायती किराए, समय पर उड़ान और पूरे नेटवर्क पर विनम्र और परेशानी मुक्त सेवा प्रदान करने की हमारी कमिटमेंट को मजबूत करती है।”

एयरलाइन ने बताया है कि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले अप्रैल में उसके मार्केट शेयर में 10 बेसिस पॉइंट (0.1%) की बढ़ोतरी हुई है। यह भारत में सबसे बड़ी एयरलाइन के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत करता है, जिसके पास इस समय 60.6% का बाजार हिस्सा है। इसके अलावा, इंडिगो ने सिर्फ अप्रैल महीने में ही 80 लाख यात्रियों को सफलतापूर्वक अपनी डेस्टिनेशन तक पहुंचाया, जो भारतीय विमानन उद्योग में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।

Advertisement
First Published - May 30, 2024 | 5:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement