facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मकान मालिक नहीं करा रहा जर्जर घर की मरम्मत? जानें क्या है इसको लेकर कानूनी प्रक्रिया व आपके अधिकार

Advertisement

इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक फैसले के अनुसार जर्जर मकानों में सुरक्षा सर्वोपरि है, लेकिन मकान मालिक को घर रहने लायक और सुरक्षित बनाकर देना ही होगा

Last Updated- March 29, 2026 | 7:39 PM IST
rental house
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हाल ही में वाराणसी के एक जर्जर मकान से जुड़े मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब बात जन सुरक्षा की हो, तो किराएदारी के अधिकारों के मुकाबले लोगों की जान बचाना ज्यादा जरूरी है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि किराएदार के पास कोई अधिकार नहीं हैं। कोर्ट ने दोहराया कि मकान मालिक की यह जिम्मेदारी है कि वह किराएदार को रहने लायक सुरक्षित घर मुहैया कराए।

मरम्मत की जिम्मेदारी किसकी?

भारत में किराएदारी कानून (Tenancy Law) बहुत स्पष्ट है। घर की मजबूती (स्ट्रक्चरल सेफ्टी), बिजली के फॉल्ट, और प्लंबिंग जैसी बड़ी समस्याओं को ठीक कराना मकान मालिक का काम है। चैंबर्स ऑफ भारत चुघ के पार्टनर मयंक अरोड़ा बताते हैं कि मकान मालिक अनुबंध (Contract) की अस्पष्ट शर्तों की आड़ लेकर इन जरूरी जिम्मेदारियों से पल्ला नहीं झाड़ सकते। वहीं, घर की छोटी-मोटी टूट-फूट की जिम्मेदारी किराएदार की होती है।

जब मकान मालिक बात न माने

अगर मकान मालिक जरूरी मरम्मत कराने से मना कर दे, तो किराएदार खुद काम करवा सकता है, लेकिन इसके लिए कानून के बताए रास्ते पर चलना जरूरी है। एकॉर्ड जूरिस के मैनेजिंग पार्टनर अलेय रिज़वी के मुताबिक, किराएदार मरम्मत पर खर्च किए गए पैसे की कटौती तभी कर सकता है जब समस्या घर में रहने की सुविधा को प्रभावित कर रही हो और मकान मालिक ने लिखित अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया हो।

गांधी लॉ एसोसिएट्स के पार्टनर राहील पटेल आगाह करते हैं कि अपनी मर्जी से किराए में कटौती करना जोखिम भरा हो सकता है। इसे कानूनन ‘किराया न देना’ माना जा सकता है और किराएदार को घर खाली करना पड़ सकता है।

Also Read: LPG संकट से फूड डिलीवरी पर खतरा? रेस्टोरेंट्स बोले- 2 से 3 दिन का ही गैस स्टॉक, मेन्यू हो सकता है छोटा

कानूनी प्रक्रिया अपनाना जरूरी

विवादों से बचने के लिए एक्सपर्ट्स ने कुछ कदम सुझाए हैं:

  • लिखित नोटिस: सबसे पहले मकान मालिक को लिखित में सूचना दें और 7 से 30 दिन का समय दें।
  • जरूरी काम ही कराएं: केवल वही मरम्मत कराएं जो घर को रहने लायक बनाने के लिए जरूरी हों। सजावट या कॉस्मेटिक बदलावों के पैसे नहीं मांगे जा सकते।
  • सबूत संभाल कर रखें: मरम्मत के बिल, फोटो और एस्टिमेट की कॉपी सुरक्षित रखें।
  • किराया न रोकें: पूरा किराया बंद करने के बजाय, कोर्ट या नियमों के अनुसार किराए में आनुपातिक बदलाव की मांग करें।

किराएदार कहां करते हैं गलती?

लेगम सोलिस के संस्थापक शशांक अग्रवाल कहते हैं कि अक्सर किराएदार सिर्फ मौखिक बात करते हैं और खर्चों का कोई ठोस सबूत नहीं रखते। दिल्ली हाई कोर्ट की एडवोकेट प्राची दुबे के अनुसार, बिना अनुमति के घर में बदलाव करना या किराया पूरी तरह रोक देना भारी पड़ सकता है। वहीं, व्हाट्सएप जैसे अनौपचारिक संदेशों के बजाय औपचारिक नोटिस देना कानूनी रूप से ज्यादा मजबूत होता है।

Advertisement
First Published - March 29, 2026 | 7:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement