facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ITR: फाइल हो चुके 3 करोड़ से ज्यादा इनकम टैक्स रिटर्न, लास्ट डेट में बचे 12 दिन

Advertisement

जमा ITR में से 2.81 करोड़ रिटर्न का ई-सत्यापन किया जा चुका है जो कुल रिटर्न का 91 प्रतिशत से अधिक है

Last Updated- July 19, 2023 | 4:35 PM IST
Income Tax

वित्त वर्ष 2022-23 में कमाई आय के लिए अब तक तीन करोड़ से भी अधिक आयकर रिटर्न (ITR) जमा किए जा चुके हैं और इनमें से करीब 91 प्रतिशत रिटर्न इलेक्ट्रॉनिक रूप से सत्यापित किए जा चुके हैं।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को एक ट्वीट में यह जानकारी देते हुए कहा कि 18 जुलाई तक कुल 3.06 करोड़ ITR जमा किए गए हैं। इनमें से 2.81 करोड़ रिटर्न का ई-सत्यापन किया जा चुका है जो कुल रिटर्न का 91 प्रतिशत से अधिक है।

इसके साथ ही आयकर विभाग ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक रूप से सत्यापित किए जा चुके रिटर्न में से 1.50 करोड़ से भी अधिक रिटर्न प्रोसेस्ड किए जा चुके हैं।

विभाग ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल तीन करोड़ ITR जमा किए जाने का आंकड़ा सात दिन पहले ही हासिल किया जा चुका है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ITR जमा करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। आमतौर पर रिटर्न जमा करने की समयसीमा बढ़ाई जाती रही है लेकिन इस बार आयकर विभाग ने इसकी संभावना से इनकार किया है।

Advertisement
First Published - July 19, 2023 | 4:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement