facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ITR Filing: 31 अक्टूबर तक दाखिल किए गए रिकॉर्ड 7.85 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न

Advertisement

निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए दाखिल किए गए 7.65 करोड़ ITR में से 7.51 करोड़ से अधिक ITR पहले ही सत्यापित किए जा चुके हैं।

Last Updated- November 02, 2023 | 6:51 PM IST
Tax e-filing

आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए 31 अक्टूबर तक रिकॉर्ड 7.85 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं। विभाग ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में 31 अक्टूबर, 2023 तक दाखिल किए गए आयकर रिटर्न की कुल संख्या 7.85 करोड़ है जो अब तक सबसे अधिक है।

वित्त वर्ष 2022-23 में दाखिल आईटीआर की कुल संख्या 7.78 करोड़ थी। उन करदाताओं (जिनके पास कोई अंतरराष्ट्रीय या निर्दिष्ट घरेलू लेनदेन नहीं है) जिनके मामले में खातों का ऑडिट करना जरूरी था, के लिए आईटीआर (आईटीआर 7 के अलावा) दाखिल करने की नियत तारीख 31 अक्टूबर थी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बयान में कहा, “निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए 31 अक्टूबर, 2023 तक दाखिल किए गए आईटीआर की कुल संख्या 7.65 करोड़ से अधिक है, जो कि निर्धारण वर्ष 2022-23 के लिए सात नवंबर, 2022 तक दाखिल 6.85 करोड़ आईटीआर की तुलना में 11.7 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल सात नवंबर, 2022 ऐसे आईटीआर दाखिल करने की नियत तारीख थी।”

निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए दाखिल किए गए 7.65 करोड़ आईटीआर में से 7.51 करोड़ से अधिक आईटीआर पहले ही सत्यापित किए जा चुके हैं। इन सत्यापित आईटीआर में से 7.19 करोड़ पहले ही 31 अक्टूबर, 2023 तक प्रसंस्कृत किए जा चुके हैं। इस तरह लगभग 96 प्रतिशत सत्यापित आईटीआर प्रसंस्कृत हो चुके हैं।

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 10:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement