facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Janmashtami Special: दही हांडी भी सिखाती है मनी मैनेजमेंट, जानें पैसे बनाने के 5 मंत्र

Advertisement

Money Management Tips: जन्माष्टमी की दही हांडी से निवेश और मनी मैनेजमेंट के 5 अहम सबक सीखें और अपने फाइनेंशियल गोल आसानी से हासिल करें।

Last Updated- August 16, 2025 | 2:04 PM IST
Money Management Tips
Money Management Tips

Janmashtami Special: जन्माष्टमी पर दही हांडी की परंपरा सिर्फ उत्सव का हिस्सा ही नहीं है, बल्कि इससे मनी मैनेजमेंट और निवेश के कई अहम सबक भी लिए जा सकते हैं। एक्सपर्ट ने बताया कि जिस तरह गोविंदाओं की टीम मजबूत नींव, धैर्य और रणनीति के साथ हांडी तक पहुंचती है, उसी तरह निवेशक भी सही प्लानिंग से अपने फाइनेंशियल गोल पूरे कर सकते हैं।

1. लालच से बचना है जरूरी

निवेश का सबसे बड़ा सबक है—लालच से बचें। जिस तरह दही हांडी में टीम जल्दबाजी या लालच में गिर सकती है, वैसे ही निवेश में लालच लंबे समय के लक्ष्य को बिगाड़ देता है। धैर्य और अनुशासन से निवेश करना ही सफलता की कुंजी है।

2. रिस्क लें लेकिन लिमिट में

जल्दबाजी में बनाई गई पिरामिड टीम हांडी तक नहीं पहुंच पाती। निवेश में भी जरूरत से ज्यादा रिस्क लेने पर नुकसान हो सकता है। हर निवेशक को उतना ही रिस्क लेना चाहिए जितना वह झेल सके।

3. समय-समय पर स्ट्रैटजी बदलें

दही हांडी में टीम कई बार अपनी रणनीति बदलकर लक्ष्य तक पहुंचती है। निवेशकों को भी यही नियम अपनाना चाहिए। अगर किसी निवेश में लगातार नुकसान दिखे, तो स्ट्रैटजी बदलने में देर नहीं करनी चाहिए।

4. मजबूत नींव से शुरुआत करें

दही हांडी की सफलता टीम के मजबूत आधार पर निर्भर करती है। निवेश की दुनिया में यह आधार SIP जैसे निवेश विकल्पों से बनता है। छोटे-छोटे निवेश समय के साथ बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।

5. धैर्य ही सफलता की कुंजी

दही हांडी हो या निवेश—दोनों में धैर्य सबसे अहम है। लंबे समय तक अनुशासन बनाए रखने वाले निवेशक ही अपने रिटायरमेंट फंड और अन्य वित्तीय लक्ष्यों को हासिल कर पाते हैं।

Also Read: Retirement Planning: ₹10,000 SIP से बन सकता है करोड़ों का फंड, कैलकुलेशन से समझें

नोट: मनी मैनेजमेंट संबंधी ये जानकारी बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर ए के निगम से बातचीत पर आधारित है।

Advertisement
First Published - August 16, 2025 | 11:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement