facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अक्षय तृतीया पर JioGold का खास ऑफर, डिजिटल गोल्ड पर मिलेगा 1% एक्स्ट्रा फायदा

Advertisement

ऑफर के मुताबिक, 19 से 21 अप्रैल तक खास ऑफर, 2x JioPoints और 1 ग्राम गोल्ड जीतने का मौका

Last Updated- April 16, 2026 | 4:05 PM IST
Jio Financial Services
Representational Image

अक्षय तृतीया भारत में सोने में निवेश के लिए सबसे पसंदीदा अवसरों में से एक है। इस मौके को और खास बनाने के लिए JioFinance ऐप पर डिजिटल गोल्ड खरीदने पर विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। यह सीमित अवधि का कैंपेन ग्राहकों को डिजिटल गोल्ड निवेश पर अतिरिक्त लाभ और रिवॉर्ड्स देगा। अक्षय तृतीया को धन और समृद्धि से जुड़ा एक शुभ अवसर माना जाता है।

JioGold: क्या है ऑफर

जियो फाइनेंस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 19 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 के बीच, अगर कोई ग्राहक 2,000 रुपये या उससे ज्यादा का डिजिटल गोल्ड खरीदता है, तो उसे 1 फीसदी अतिरिक्त गोल्ड मिलेगा। यह अतिरिक्त गोल्ड अधिकतम 1,000 रुपये तक होगा और खरीद के चार वर्किंग डेज के भीतर JioGold अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। यह लाभ हर यूजर के लिए अधिकतम 50 ट्रांजैक्शन तक उपलब्ध होगा।

रिवॉर्ड्स और JioPoints भी मिलेंगे

बयान के मुताबिक, इस ऑफर के दौरान, 5,000 रुपये या उससे ज्यादा की एकमुश्त खरीद पर ग्राहकों को 2 गुना जियोप्वाइंट्स (JioPoints) मिलेंगे। इसके अलावा, अगर अप्रैल 2026 में JioGold SIP का कुल निवेश 1,500 रुपये या उससे ज्यादा हो जाता है, तो उस पर भी 2 गुना जियोप्वाइंट्स मिलेंगे। ये जियोप्वाइंट्स तुरंत क्रेडिट होंगे, हालांकि एक महीने में अधिकतम 5,000 पॉइंट्स की सीमा तय की गई है।

मेगा ड्रॉ का मौका

जियो फाइनेंस के मुताबिक, जो ग्राहक इस ऑफर अवधि में 10,000 रुपये या उससे ज्यादा का निवेश (लंपसम या SIP) करते हैं, वे अक्षय तृतीया मेगा ड्रॉ के लिए पात्र होंगे। इस ड्रॉ में 5 भाग्यशाली विजेताओं को 1 ग्राम 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड दिया जाएगा, जो 30 अप्रैल 2026 को उनके JioGold अकाउंट में जमा किया जाएगा।

जियोगोल्ड के जरिए ग्राहक केवल 10 रुपये से डिजिटल गोल्ड में निवेश शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही वे अपने निवेश को कभी भी नकद या गोल्ड कॉइन में बदल सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 16, 2026 | 4:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement