facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Credit Card का इस्तेमाल करते समय इन 7 बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं घटेगा क्रेडिट स्कोर

Advertisement

देश में इस साल क्रेडिट कार्ड की संख्या 10 करोड़ पर पहुंच जायेगी।

Last Updated- June 20, 2023 | 3:06 PM IST
Swiggy Credit Cards: What are cashback credit cards? Which are the best? How to choose?

UPI देश में तेजी से डेबिट कार्ड के बाजार को खो रहा है और इसका दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच, एक रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि देश में इस साल क्रेडिट कार्ड की संख्या 10 करोड़ पर पहुंच जायेगी।

बैंकबाजार की एक रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2023 में सर्कुलेशन में मौजूद क्रेडिट कार्ड (CIF) की संख्या 8.65 करोड़ के साथ रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

देश में क्रेडिट कार्ड की संख्या बढ़ने के साथ इसका सही इस्तेमाल जानना भी बहुत जरूरी है। आज हम उन स्मार्ट तरीकों की बात करेंगे जिससे आप अपने कार्ड का न केवल बेहतर इस्तेमाल कर सकेंगे बल्कि क्रेडिट स्कोर भी बढ़ा सकेंगे।

आइयें जानते है कि अपने कार्ड का सही इस्तेमाल कैसे करें

न्यूनतम भुगतान से विकल्प से बचें

आपको हमेशा अपने क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि का पूरा भुगतान करना है। आपकी बकाया राशि का पूरा भुगतान नहीं करने पर ब्याज लगता है और अक्सर इसका एनुअल रेट 40 प्रतिशत तक होता है।

देरी से कभी न करें भुगतान

क्रेडिट कार्ड के बिल का देर से भुगतान करना आपको बहुत मंहगा पड़ सकता है। इस वजह से आपके क्रेडिट स्कोर 100 अंक तक नीचे जा सकता है।

क्रेडिट कार्ड से खर्च कम रखे

एतिहात के तौर पर अपनी खर्च लिमिट को 30 प्रतिशत पर रखने की कोशिश करें। जब आप पूरी तरह और समय पर बिल भरने के लिए कन्फर्म हों तो ही ज्यादा खर्च करने पर विचार करें।

टर्म्स और कंडीशंस यानी शर्तों को ध्यान से पढ़ें

आपको अपने कार्ड के एनुअल फीस, देरी से भुगतान पर जुर्माने और नियम व शर्तों के बारें में अच्छे से पता होना चाहिए।

कार्ड की जानकारी को सुरक्षित रखें

संवेदनशील क्रेडिट कार्ड डेटा जैसे कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, सीवीवी नंबर और पासवर्ड को कभी भी किसी के साथ शेयर न करें।

अपना कार्ड सुरक्षित करें

इसे फिजिकल रूप से सुरक्षित रखें। इसे कभी भी कही ऐसे-वैसे न छोड़ें। यदि आपका कार्ड गुम हो जाता है, तो जारीकर्ता बैंक को तुरंत जानकारी दें।

क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट पर रखें नजर

अपने क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट पर हमेशा नजर रखें और कोई ऐसी ट्रांसेक्शन जो आपने नहीं की है, उसके बारे में बैंक को तुरंत सूचना दें।

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 3:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement