facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हर महीने 10 हजार रुपये इन्वेस्ट करके बनें करोड़पति, जानें कैसे

Advertisement

लंबी अवधि में, भारतीय इक्विटीज़ ने अन्य सभी एसेट क्लास से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Last Updated- October 17, 2023 | 4:31 PM IST
SIP

अगर आप हर महीने 30 हजार रुपये का निवेश करते हैं, तो 12 फीसदी की दर से 12 सालों में आपका रिटर्न 1 करोड़ रुपये पहुंचेगा। वहीं, इस रफ्तार से 3 करोड़ पहुंचने में आपको 20 साल लगेंगे। बहरहाल, अगर आप अपनी मंथली SIP 10 फीसदी बढ़ाते हैं, तो आप 1 करोड़ की रकम तक 10 साल में ही पहुंच सकते हैं। साथ ही आपको 3 करोड़ में पहुंचने में भी 16 साल लगेंगे।

अपनी टार्गेट रकम तक कैसे पहुंचें (SIP निवेश में बिना किसी सालाना वृद्धि के) जैसा कि फंड्सइंडिया द्वारा बताया गया है।

noincrease

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) रेगुलर अंतराल पर एक निश्चित राशि का निवेश करके म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक तरीका है, जैसे महीने में एक बार या तिमाही में एक बार। यह निवेश करने का एक सुविधाजनक तरीका है और इसे कम से कम 500 रुपये प्रति माह से शुरू किया जा सकता है। पैसा मौजूदा मूल्य पर फंड इकाइयां खरीदता है, और आपका रिटर्न इस बात पर निर्भर करता है कि फंड के स्टॉक कितना अच्छा प्रदर्शन करते हैं। यह समय के साथ निवेश करने का एक परेशानी मुक्त तरीका है।

वैल्यू रिसर्च ने एक नोट में कहा, “SIP रूट से म्यूचुअल फंड में निवेश करने से निवेशकों को अपने निवेश की लागत को औसत करने में मदद मिलती है। SIP के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश करने से आपको बाजार में गिरावट होने पर ज्यादा यूनिट खरीदने और बाजार में तेजी होने पर कम यूनिट खरीदने में मदद मिलती है। इससे आपकी समग्र निवेश लागत कम हो जाती है, जिसे लागत औसत भी कहा जाता है। साथ ही, यह निवेश की आदत डालने में मदद करती है क्योंकि हर महीने, आपके वेतन का एक हिस्सा आपके खाते से काट लिया जाता है और निवेश किया जाता है। यह आपकी मनी साइकिल के लिए भी अच्छा है – आप हर महीने कमाते हैं, आप हर महीने खर्च करते हैं और आप हर महीने निवेश करते हैं।”

अपनी टार्गेट अमाउंट तक कैसे पहुंचें (SIP निवेश में 10% सालाना वृद्धि के साथ)?

10

SIP टेबल बताती है कि अलग-अलग SIP राशियों के लिए 12% सालाना रिटर्न और सालाना वृद्धि प्रतिशत (10%) मानते हुए आपको अलग-अलग टार्गेट राशियों (जैसे 1 करोड़ रुपये, 2 करोड़ रुपये आदि) तक पहुंचने में कितना समय लगेगा।

SIP एकमुश्त से बेहतर क्यों है?

वैल्यू रिसर्च का मानना है कि SIP उन दो मुख्य समस्याओं का समाधान करती है जो निवेशकों को म्यूचुअल फंड से सबसे ज्यादा रिटर्न प्राप्त करने से रोकती हैं। ये हैं:

लोग समय-समय पर बाजार नीचे जाने पर खरीदने और ऊपर पर बेचने की कोशिश करते हैं।

लोग अनियमित अंतराल पर निवेश करते हैं और जब बाजार गिरता है तो निवेश करना बंद कर देते हैं

वैल्यू रिसर्च ने एक नोट में कहा, “बाजार के निचले स्तर पर होने पर SIP ज्यादा इकाइयां खरीदते हैं क्योंकि आप उतना ही पैसा निवेश कर रहे हैं, लेकिन एनएवी कम है। इस तरह से SIP आपके औसत खरीद मूल्य को कम कर देता है, जिससे लंबी अवधि में ज्यादा रिटर्न मिलता है। यदि आप बाजार में ऊंचे स्तर पर हैं तो एक बार में बड़ी रकम का निवेश करने से रिटर्न कम हो सकता है।”

SIP लोगों को समय के साथ अपने निवेश को फैलाकर बाजार के उतार-चढ़ाव के दौरान निवेशित रहने में मदद करता है। जो निवेशक बाज़ार के लिए समय निर्धारित (time the market) करने की कोशिश करते हैं, वे अक्सर उसके विपरीत कार्य करते हैं जो उन्हें करना चाहिए। जब बाज़ार गिरता है, तो वे अधिक पैसा खोने के डर से बेच देते हैं और निवेश करना बंद कर देते हैं। जब बाज़ार बढ़ता है, तो वे अधिक निवेश करते हैं, उस रिटर्न का पीछा करते हुए जो वे चूक गए थे।

वैल्यू रिसर्च ने नोट किया, “SIP रेगुलर निवेश की प्रोसेस को ऑटोमेट करके इन सभी जरूरतों को खत्म कर देता है। यह कब निवेश करना है यह तय करने का मानसिक बोझ खत्म कर देता है और बेहतर रिटर्न की ओर ले जाता है।”

लंबे समय से भारतीय इक्विटीज़ ने अन्य सभी एसेट क्लास से बेहतर प्रदर्शन किया है; 20 सालों में 16% रिटर्न

asffg

7 सालों में 82 बार भारतीय इक्विटीज़ ने 10% से ज्यादा रिटर्न दिया

retund

7 सालों में नकारात्मक रिटर्न का कोई वाकया ही नहीं है – न्यूनतम रिटर्न 5% है।

7+ वर्ष की समय सीमा के साथ भारतीय इक्विटी में निवेश करने से फायदा ही मिला है।

निफ्टी 50 TRI (2000 से 2022) का सालाना एकमुश्त रिटर्न, जैसा कि FundsofIndia द्वारा दिखाया गया है

equityspp

ज्यादातर मामलों में 7 साल की समय-सीमा में रिटर्न की संभावना 10% से ज्यादा बढ़ जाती है। बहुत कम मामलों में जहां रिटर्न <10% था, समय सीमा को 1-2 साल तक बढ़ाने से मदद मिलती है।

सोर्स: MFI, फंड्सइंडिया रिसर्च। टेबल को कैसे पढ़ें: कॉलम 1 निवेश की शुरुआती तारीख बताता है। ‘साल’ नाम की रो निवेश की समय सीमा को बताती है – 1Y, 2Y, 3Y आदि।

उदाहरण के लिए: यदि आपने जनवरी-03 को निवेश किया है, तो आपका 5 साल का सालाना रिटर्न 44% है, 6 साल का सालाना रिटर्न 20% है आदि।

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 4:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement