facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोटक महिंद्रा बैंक ने स्मार्ट चॉइस गोल्ड लोन पेश किया, न्यूनतम आकार 20,000 रुपये

Advertisement

'Smart Choice' gold loans: स्मार्ट च्वॉइस गोल्ड लोन जीरो प्रोसेसिंग शुल्क के साथ 0.88 प्रतिशत की निर्धारित मासिक ब्याज पर दिया जाएगा।

Last Updated- February 29, 2024 | 9:56 PM IST
Gold-Silver price today

‘Smart Choice’ gold loans: निजी क्षेत्र के ऋणदाता कोटक महिंद्रा बैंक ने गुरुवार को ‘स्मार्ट चॉइस’ गोल्ड लोनपेश करने की घोषणा की। स्मार्ट च्वॉइस गोल्ड लोन जीरो प्रोसेसिंग शुल्क के साथ 0.88 प्रतिशत की निर्धारित मासिक ब्याज पर दिया जाएगा।

कोटक महिंद्रा बैंक के अध्यक्ष (रिटेल एग्रीक्लचर एंड गोल्ड लोंस) श्रीपद जाधव ने कहा, ‘गोल्ड लोन एक बेहद लोकप्रिय वित्तीय साधन है और यह ग्राहकों की वि​भिन्न जरूरतें पूरी करता है। आसान पहुंच, उसी दिन प्रोसेसिंग, आकर्षक कीमत और स्वर्ण आभूषण की सुरक्षा के कारण उपभोक्ताओं के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ाती है। इसकी वजह से बड़ी तादाद में लोग गोल्ड लोन को अन्य ऋण योजनाओं के मुकाबले किफायती विकल्प के तौर पर मानते हैं।’

कोटक महिंद्रा बैंक में कम​र्शियल बैंकिंग के अध्यक्ष एवं प्रमुख मनीष कोठारी ने कहा, ‘गोल्ड लोन भारतीय परिवारों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। भारतीयों के पास 27,000 टन सोना है। हालांकि सिर्फ 10 प्रतिशत सोना ही गिरवी रखा हुआ है। यदि मौजूदा गिरवी सिर्फ लगभग 8-10 प्रतिशत है तो ऐसे में गोल्ड लोन व्यवसाय के तेजी से बढ़ने की संभावना काफी मजबूत बनी हुई है।’ कोठारी ने कहा कि 300 से ज्यादा शहरों में बैंक की 1,348 शाखाएं हैं जिनमें इस सुविधा के लिए प्र​शि​क्षित स्टाफ है।

स्मार्ट चॉइस गोल्ड लोन का न्यूनतम आकार 20,000 रुपये है। बैंक के अनुसार यह अन्य ऋण विकल्पों के मुकाबले कम महंगा है। दिसंबर 2023 के सिबिल आंकड़ों के अनुसार स्वर्ण ऋण उद्योग पिछले तीन साल में 19 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर से बढ़ा है।

(कोटक समूह के नियंत्रण वाली इकाइयों की बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में बहुलांश हिस्सेदारी है)

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement