facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC ने पेश की ‘जीवन किरण योजना’, प्रीमियम रिटर्न के साथ मिल रहा है जीवन कवर

Advertisement

यह टर्म प्लान एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टीसिपेटिंग इंडीविजुअल सेविंग स्कीम के साथ जीवन कवर और प्रीमियम रिटर्न दोनों प्रोवाइड करता है।

Last Updated- August 07, 2023 | 6:28 PM IST
LIC

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कई तरह की पॉलिसी पेश करती है। इसी कड़ी में LIC ने एक नया टर्म प्लान ‘जीवन किरण’ (Jeevan Kiran Scheme) लॉन्च किया है।

बता दें कि जीवन किरण योजना एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग इंडीविजुअल सेविंग स्कीम के साथ जीवन कवर और प्रीमियम रिटर्न दोनों प्रोवाइड करता है।

कितनी अवधि की है यह योजना ?

इस पॉलिसी के तहत पॉलिसी होल्डर्स अपने फाइनेंशियल लक्ष्यों और जरूरत के आधार पर 10 से 40 वर्ष तक की पॉलिसी अवधि चुन सकते है। साथ ही इच्छुक लोग पॉलिसी अवधि के दौरान सिंगल प्रीमियम पेमेंट या रेगुलर प्रीमियम पेमेंट का विकल्प चुनने के लिए भी आजाद है।

कौन कर सकता है अप्लाई ?

एलआईसी ने एक बयान में बताया कि नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग योजना 18 साल से 65 साल तक के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है। एलआईसी के अनुसार, इस पॉलिसी में प्रीमियम की वापसी के साथ जीवन कवर भी मिलता है। पॉलिसी की अवधि 10 साल से 40 वर्ष तक की है।

कितना होगा प्रीमियम ?

रेगुलर प्रीमियम पॉलिसियों के लिए न्यूनतम किस्त प्रीमियम 3,000 रुपये जबकि सिंगल प्रीमियम पॉलिसियों के लिए न्यूनतम राशि 30,000 रुपये है। वहीं, धूम्रपान न करने वालों और धूम्रपान करने वालों के लिए प्रीमियम दरें अलग-अलग हैं।

प्रीमियम का भुगतान सिंगल प्रीमियम या रेगुलर प्रीमियम के जरिये किया जा सकता है। वहीं, 50 लाख रुपये के निवेश पर टेब्युलर प्रीमियम पर छूट भी मिलती है।

मृत्यु की स्थिति में क्या होगा ?

एलआईसी के अनुसार, यदि बीमित व्यक्ति मेच्योरिटी की बताई गई तारीख से पहले पॉलिसी अवधि के भीतर मर जाता है तो बीमा राशि का भुगतान किया जाएगा।

पॉलिसी की अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मौत की स्थिति में परिवार को वित्तीय सहायता मिलती है जबकि मैच्योरिटी तक जीवित रहने की स्थिति में जमा किए गया कुल प्रीमियम वापस किया जाता है।

Advertisement
First Published - August 7, 2023 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement