facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब घर बैठे जोड़ें Aadhaar और LPG, सब्सिडी का पैसा सीधे खाते में आएगा

Advertisement

Aadhaar LPG link: एलपीजी सब्सिडी सीधे बैंक खाते में पाने और फर्जीवाड़े से बचने के लिए गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करना जरूरी है।

Last Updated- August 26, 2025 | 6:54 AM IST
LPG Aadhaar link
Representative Image

Aadhaar-LPG Connection Link: एलपीजी गैस सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में पाने और किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए जरूरी है कि आपका गैस कनेक्शन आधार कार्ड से जुड़ा हो। आधार लिंकिंग से न केवल आपकी पहचान प्रमाणित होती है, बल्कि फर्जी सब्सिडी दावों और धोखाधड़ी पर भी रोक लगती है। अच्छी बात यह है कि इसे आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं या फिर डिस्ट्रीब्यूटर ऑफिस जाकर भी पूरा किया जा सकता है।

आइए जानते हैं Aadhaar card और LPG कनेक्शन को लिंक करने के आसान तरीकों के बारे में—

1. ऑनलाइन तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSelfSeedingpds.aspx पर जाएं।

  • ‘Benefit Type’ में LPG चुनें और अपने गैस कनेक्शन की कंपनी जैसे इंडेन (IOCL), भारत गैस (BPCL) या एचपी गैस (HPCL) का चयन करें।

  • अब डिस्ट्रीब्यूटर का नाम और अपना कंज्यूमर नंबर भरें।

  • इसके बाद मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार नंबर दर्ज करके ‘Submit’ पर क्लिक करें।

  • आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

  • सत्यापन पूरा होने पर आपको ईमेल और मोबाइल नंबर पर पुष्टि संदेश मिल जाएगा।

2. डिस्ट्रीब्यूटर ऑफिस में आवेदन जमा करें

  • गैस कंपनी की वेबसाइट से सब्सिडी फॉर्म डाउनलोड करें।

  • फॉर्म को भरकर अपने नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर के ऑफिस में जमा कर दें।

3. कॉल सेंटर के जरिए

  • टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर कॉल करें।

  • ऑपरेटर की मदद से आधार और गैस कनेक्शन लिंक करने की प्रक्रिया पूरी करें।

4. एसएमएस से (SMS)

  • पहले अपने मोबाइल नंबर को गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास रजिस्टर कराएं।

  • इसके बाद निर्धारित फॉर्मेट में एसएमएस भेजकर आधार लिंक कर सकते हैं।

5. आईवीआरएस (IVRS) के जरिए

  • हर जिले के लिए एक अलग IVRS नंबर जारी किया गया है।

  • ग्राहक अपने जिले का नंबर डायल करके निर्देशों का पालन कर आधार से कनेक्शन लिंक कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - August 26, 2025 | 6:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement