facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्याज कम होने से लग रहा बाजार में पैसा, बैंक में जमा धन बाजार में जाने से चिंता नहीं

Advertisement

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति फरवरी से अब तक रीपो दर 100 आधार अंक घटा चुकी है, जिसके बाद बैंकों ने भी जमा और कर्ज पर ब्याज दर बदली हैं।

Last Updated- August 06, 2025 | 11:01 PM IST
Money

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा को परिवारों की बचत का धन बैंक से निकलकर शेयर बाजार में जाने पर किसी तरह की चिंता नहीं है। उनकी राय में पारिवारिक बचत का पैसा शेयरों में निवेश होना अच्छी बात है। जब मल्होत्रा से पूछा गया कि जमा पर ब्याज दरें घटने से परिवारों की बचत बैंकों से निकलकर शेयर बाजार में चली जाएगी तो उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि बैंकों से निकलकर रकम शेयरों में जा रही है। मेरे हिसाब से यह किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी बात है। इसके बढ़ने से बेहतर मिला-जुला निवेश मिलेगा। हम उसी दिशा में बढ़ रहे हैं और बेकार में फिक्र करने की जरूरत नहीं है।’

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति फरवरी से अब तक रीपो दर 100 आधार अंक घटा चुकी है, जिसके बाद बैंकों ने भी जमा और कर्ज पर ब्याज दर बदली हैं। कटौती के बाद नई जमा पर वेटेड एवरेज डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट रेट (डब्ल्यूएडीटीआर) 87 आधार अंक कम हुआ है।

जमा पर ब्याज घटने से रकम की लागत कम होगी और बैकों को ब्याज से शुद्ध मुनाफा (एनआईएम) बढ़ाने में मदद मिलेगी। मगर इससे बैंकों की धन जुटाने की क्षमता कम हो सकती है। आंकड़ों के मुताबिक परिवारों की बैंक में जमा रकम (सावधि जमा, बचत खाते में जमा, चालू खाते में जमा) 2020 में 53 प्रतिशत थी, जो 2024 में घटकर 42 प्रतिशत रह गई। मगर इसी दौरान इक्विटी, म्युचुअल फंड और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस/अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड में निवेश 25 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो 2020 में 15 प्रतिशत ही था।

इसके अलावा बीमा पॉलिसियों की बिक्री के लिए बैंकेश्योरेंस चैनल पर विश्वास व्यक्त करते हुए गवर्नर ने कहा कि एक ही नेटवर्क पर कई उत्पाद बेचने पर खर्च कम हो जाता है। इसके अलावा बैंकेश्योरेंस से खासकर ग्रामीण इलाकों में वित्तीय समावेशन को मदद मिलती है। बैंकेश्योरेंस को लेकर गवर्नर का बयान ऐसे समय में आया है, जब पिछले एक साल में कई हिस्सेदारों ने इसे लेकर चिंता जताई है।

Advertisement
First Published - August 6, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement