facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Income Tax का नया अभियान! इन लोगों को 15 मार्च तक जमा करना होगा ‘सही’ टैक्स, वरना होगी मुश्किल

Advertisement

टैक्स अधिकारियों ने उन टैक्सपेयर्स और संस्थाओं की पहचान की है जिनके द्वारा 2023-24 में किए गए फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन और उनके द्वारा अदा किए गए टैक्स के बीच असमानता है।

Last Updated- March 11, 2024 | 9:45 AM IST
Rupee

इनकम टैक्स विभाग ने एक नया ई-अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य 2023-24 में जरूरी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करने वाले लोगों को उनकी “वास्तविक” इनकम घोषित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह अभियान टैक्सपेयर्स को अपनी एडवांस टैक्स देनदारी की सही गणना करने और 15 मार्च को या उससे पहले देय टैक्स जमा करने में मदद करेगा।

टैक्स अधिकारियों ने की टैक्स भरने में गड़बड़ी करने वाले टैक्सपेयर्स की पहचान

टैक्स अधिकारियों ने उन टैक्सपेयर्स और संस्थाओं की पहचान की है जिनके द्वारा 2023-24 में किए गए फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन और उनके द्वारा अदा किए गए टैक्स के बीच असमानता है। इस पहल का उद्देश्य इन टैक्सपेयर्स को अपनी वास्तविक आय और ट्रांजैक्शन के आधार पर “सही” टैक्स का भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह करदाता सेवा पहल का हिस्सा है, और टैक्स विभाग ई-अभियान चला रहा है।

इस अभियान के तहत, आयकर विभाग उन लोगों को ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से सूचित करते हुए अनुरोध कर रहा है कि वे वास्तविक आय और ट्रांजैक्शन के आधार पर “सही” टैक्स का भुगतान 15 मार्च के पहले कर दें।

कानून के अनुसार, 10,000 रुपये से अधिक की कर देनदारी वाले सैलरीड, व्यवसायियों और फ्रीलांसरों को एडवांस टैक्स का भुगतान करना होता है। यह चार किस्तों में जमा किया जाता है, और अंतिम किश्त 15 मार्च, 2024 को करनी होगी। एडवांस टैक्स सरकार को अपने रिसोर्स फ्लो को बेहतर ढंग से मैनेज करने में मदद करता है, क्योंकि यह पूरे साल के दौरान टैक्स राजस्व का एक समान फ्लो बनाता है।

टैक्स विभाग कर रहा बड़े फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की जानकारी का विश्लेषण

इनकम टैक्स विभाग ने एक बयान में कहा है कि वह पारदर्शिता बढ़ाने और स्वैच्छिक टैक्स अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए बड़े फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की जानकारी का विश्लेषण कर रही है। यह जानकारी सालाना सूचना विवरण (AIS) मॉड्यूल में दिखती है और व्यक्तियों/संस्थाओं को देखने के लिए उपलब्ध है। AIS में ‘बड़े लेनदेन’ के मूल्य का उपयोग इस विश्लेषण को करने के लिए किया गया है।

टैक्स अधिकारी जानकारी इकट्ठा करने और खामियों को दूर करने के लिए बड़े डेटा और AI सहित टेक्नॉलजी का उपयोग कर रहे हैं। इससे उन्हें टैक्स चोरी को रोकने और कर राजस्व में वृद्धि करने में मदद मिल रही है। इसके अलावा वे टैक्सपेयर्स को इलेक्ट्रॉनिक रूप से जानकारी का एक्सेस दे रहे हैं। ताकि कर अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत बातचीत की जरूरत न रहे।

Advertisement
First Published - March 11, 2024 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement