facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

New Loan Rules: 1 अप्रैल से बदले लोन से जुड़े नियम, क्या ग्राहकों को मिलेगा सीधा फायदा?

Advertisement

New Loan Rules: 1 अप्रैल से बदले लोन नियमों से ग्राहकों को सस्ता कर्ज, आसान भुगतान और ज्यादा वित्तीय आजादी मिलेगी।

Last Updated- April 01, 2026 | 3:25 PM IST
Loan
Representative image

New Loan Rules: 1 अप्रैल से लोन और बैंकिंग से जुड़े कई अहम नियम बदल गए हैं, जिनका सीधा फायदा आम ग्राहकों को मिलेगा। इन बदलावों का मकसद लोन प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाना है।

हर हफ्ते अपडेट होगा CIBIL स्कोर

अब आपका क्रेडिट स्कोर महीने में एक बार नहीं बल्कि हर 7 दिन में अपडेट होगा। यानी 7, 14, 21 और 28 तारीख को स्कोर बदलेगा। इससे लोन चुकाने पर आपका स्कोर जल्दी सुधरेगा, वहीं अगर भुगतान में देरी होती है तो उसका असर भी जल्दी दिखेगा।

अच्छे स्कोर पर सस्ता लोन मिलेगा

अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो अब आपको कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। इससे ग्राहकों को बेहतर और सस्ती डील मिल सकेगी।

एक खाते में जोड़ सकेंगे 4 नॉमिनी

नए नियम के तहत अब बैंक अकाउंट और लॉकर में अधिकतम 4 नॉमिनी जोड़े जा सकेंगे। इससे परिवार के सदस्यों को भविष्य में संपत्ति के बंटवारे और प्रबंधन में आसानी होगी। इसके अलावा, ज्वेलरी कारोबारियों के लिए गोल्ड मेटल लोन की भुगतान अवधि 180 दिन से बढ़ाकर 270 दिन कर दी गई है।

Also Read: क्या बैंकों में नकदी की कमी होने वाली है? ताजा डेटा ने बढ़ाई चिंता

प्रीपेमेंट और फोरक्लोजर चार्ज खत्म

अब फ्लोटिंग रेट पर लिए गए होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और एजुकेशन लोन को समय से पहले चुकाने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इससे ग्राहक बिना किसी जुर्माने के अपना लोन जल्दी खत्म कर सकेंगे।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

Ezeepay के को-फाउंडर और सीईओ Shams Tabrej का कहना है कि ये बदलाव लोन सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी और ग्राहकों के अनुकूल बनाएंगे। हर हफ्ते क्रेडिट स्कोर अपडेट होने से लोगों को अपनी वित्तीय स्थिति समझने में आसानी होगी। साथ ही, अच्छे स्कोर का फायदा जल्दी मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि एक खाते में कई नॉमिनी जोड़ने की सुविधा परिवारों के लिए फायदेमंद है। वहीं, प्रीपेमेंट चार्ज हटने से ग्राहकों को अपने वित्तीय फैसले लेने में ज्यादा आजादी मिलेगी।

Advertisement
First Published - April 1, 2026 | 3:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement