facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FASTag Annual Pass: 1 अप्रैल से बढ़ेंगे दाम, जानें अब हाईवे पर सफर के लिए कितनी ढीली होगी जेब

Advertisement

नेशनल हाईवे पर सफर अब महंगा होगा। NHAI ने 1 अप्रैल से फास्टैग सालाना पास की कीमत बढ़ा रही है और यह नियम उन सभी प्राइवेट गाड़ियों पर लागू होगा जिनमें एक्टिव FASTag लगा हुआ है

Last Updated- March 15, 2026 | 4:47 PM IST
FASTags
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अगर आप अपनी कार या प्राइवेट गाड़ी से अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag के सालाना पास (Annual Pass) की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत यानी 1 अप्रैल से यह पास महंगा होने जा रहा है।

NHAI द्वारा 15 मार्च को जारी किए गए आदेश के मुताबिक, नॉन-कमर्शियल यानी निजी वाहनों के लिए सालाना पास की कीमत 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी गई है। यह नियम उन सभी प्राइवेट गाड़ियों पर लागू होगा जिनमें एक्टिव FASTag लगा हुआ है।

क्या है FASTag सालाना पास और कैसे करता है काम?

सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत 15 अगस्त 2025 को की थी। इसका मकसद उन लोगों को राहत देना था जो बार-बार हाईवे का इस्तेमाल करते हैं।

  • वन-टाइम पेमेंट: बार-बार टोल प्लाजा पर पैसे कटने की झंझट के बजाय, आप एक बार में फिक्स्ड सालाना फीस चुका सकते हैं।
  • सफर की सीमा: इस पास के जरिए आप एक साल में अधिकतम 200 बार टोल प्लाजा क्रॉस कर सकते हैं।
  • वैलिडिटी: यह पास या तो एक साल के लिए मान्य होता है या फिर 200 ट्रिप पूरे होने तक। अगर आप साल खत्म होने से पहले ही 200 चक्कर पूरे कर लेते हैं, तो आपका अकाउंट वापस नॉर्मल FASTag की तरह काम करने लगेगा। ऐसी स्थिति में आप दोबारा नया सालाना पास भी खरीद सकते हैं।

Also Read: FASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?

कहां और कैसे मिलेगा यह पास?

NHAI के अनुसार, यह सुविधा देश भर के लगभग 1,150 टोल प्लाजा और नेशनल एक्सप्रेसवे पर उपलब्ध है। इसे खरीदना भी काफी आसान है। आप ‘राजमार्ग यात्रा’ (Rajmarg Yatra) मोबाइल ऐप या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे ले सकते हैं। इससे आपको बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी और एक बार के भुगतान में ही आप साल भर की चिंता से मुक्त हो जाएंगे।

किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?

इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलता है जो काम के सिलसिले में या निजी कारणों से अक्सर एक शहर से दूसरे शहर आते-जाते रहते हैं। आंकड़ों की मानें तो इस पास के जरिए प्रति ट्रिप (Per Trip) पड़ने वाली लागत सामान्य टोल रेट के मुकाबले काफी कम बैठती है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के डेटा के अनुसार, वर्तमान में लगभग 50 लाख से ज्यादा लोग इस सालाना पास का इस्तेमाल कर रहे हैं। नेशनल हाईवे पर होने वाले कुल कार ट्रांजेक्शन में इस पास की हिस्सेदारी करीब 28 फीसदी है।

Also Read: FPI Data: तेल, रुपया और जंग का डर! मार्च में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से खींचे ₹52 हजार करोड़

तेजी से बढ़ रही है FASTag की लोकप्रियता

देश में डिजिटल टोल कलेक्शन का सिस्टम यानी FASTag काफी सफल रहा है। साल 2016 से अब तक करीब 11.86 करोड़ FASTag जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 5.9 करोड़ फिलहाल एक्टिव मोड में हैं। जैसे-जैसे हाईवे का नेटवर्क बढ़ रहा है, लोग समय और पैसे बचाने के लिए इस तरह की पास स्कीमों को हाथों-हाथ ले रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 15, 2026 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement