facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

ITR 2025: भारत का इकलौता राज्य जहां करोड़ों की कमाई पर भी नहीं लगता टैक्स

ITR 2025: सिक्किम को यह छूट भारतीय संविधान के अनुच्छेद 371(F) और आयकर अधिनियम की धारा 10(26AAA) के तहत मिली हुई है।

Last Updated- June 10, 2025 | 1:48 PM IST
income tax
Representative Image

अगर आपको यह जानकर हैरानी हो कि भारत में एक ऐसा राज्य भी है जहां के लोग करोड़ों रुपये की कमाई करने के बावजूद इनकम टैक्स नहीं देते, तो यह पूरी तरह सच है। वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में भी यह छूट जारी है। देश में यह विशेष सुविधा सिर्फ सिक्किम राज्य के कुछ योग्य निवासियों को मिलती है।

आइए, जानते हैं सिक्किम के लोगों को क्यों नहीं देना पड़ता इनकम टैक्स?

सिक्किम देश का इकलौता राज्य है जहां योग्य नागरिकों को इनकम टैक्स से पूरी तरह छूट मिली हुई है। चाहे नौकरी से कमाई हो या निवेश और वित्तीय संपत्ति से, अगर व्यक्ति इस छूट के दायरे में आता है तो उसे कोई टैक्स नहीं देना होता।

संवैधानिक आधार क्या है?

सिक्किम को यह छूट भारतीय संविधान के अनुच्छेद 371(F) और आयकर अधिनियम की धारा 10(26AAA) के तहत मिली हुई है। ये प्रावधान सिक्किम के मूल निवासियों को कानूनी तौर पर टैक्स से छूट देते हैं।

यह भी पढ़ें…Post Office Scheme: बच्चे की हायर एजुकेशन नहीं होगी टेंशन, इस स्कीम में रोज ₹70 से बनाएं लाखों का फंड

इतिहास में छिपी है वजह

सिक्किम वर्ष 1975 में भारत का हिस्सा बना था। उस समय जो समझौता हुआ था, उसके तहत सिक्किम को कुछ स्वायत्त अधिकार दिए गए थे। उसी समझौते की शर्तों के मुताबिक वहां के मूल निवासियों को टैक्स से छूट का प्रावधान आज भी जारी है।

कौन उठा सकता है इस टैक्स छूट का लाभ?

सिर्फ वे लोग जो ‘सिक्किम सब्जेक्ट्स रेगुलेशन 1961’ के तहत पंजीकृत हैं, इस छूट के पात्र होते हैं। यानी यह सुविधा केवल उन्हीं लोगों को मिलती है जो 1975 से पहले के मूल निवासी हैं।

बाकी राज्यों से कैसे अलग है सिक्किम?

भारत के बाकी हिस्सों में जहां एक निश्चित सीमा से ज्यादा कमाने वालों को इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरना जरूरी होता है, वहीं सिक्किम के योग्य नागरिकों को ITR भरने की भी जरूरत नहीं होती। यहां तक कि अगर उनकी सालाना कमाई करोड़ों में भी हो, तब भी उन पर इनकम टैक्स लागू नहीं होता।

देश में और कौन-सी इनकम टैक्स फ्री होती है?

हालांकि सिक्किम की स्थिति देश में अनोखी है, फिर भी कुछ खास मामलों में भारत में टैक्स फ्री इनकम की व्यवस्था है। जैसे:

  • कृषि से होने वाली आय पूरी तरह टैक्स फ्री है।
  • एनआरई (NRE) खाते में मिलने वाला ब्याज भी टैक्स फ्री होता है।
  • छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप भी टैक्स के दायरे से बाहर रहती है।

लेकिन ये छूटें सिर्फ विशेष आय के लिए होती हैं। जबकि सिक्किम में पात्र नागरिकों की पूरी आमदनी टैक्स फ्री होती है, जो इसे बाकी राज्यों से पूरी तरह अलग बनाती है।

First Published - June 10, 2025 | 1:48 PM IST

संबंधित पोस्ट