facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Credit Card से विदेश में खर्च पर अभी नहीं लगेगा ज्यादा TCS, वित्त मंत्रालय ने बढ़ाई समयसीमा

Advertisement

सरकार के इस कदम से उन लोगों को राहत मिलेगी जो कि विदेशी में जाकर क्रेडिट कार्ड से पैसा खर्च करते हैं।

Last Updated- June 29, 2023 | 12:21 PM IST
Swiggy Credit Cards: What are cashback credit cards? Which are the best? How to choose?

क्रेडिट कार्ड पर TCS लगने को लेकर उलझन के बीच फाइनेंस मिनिस्ट्री की तरफ से नए नियम जारी किए गए हैं। दरअसल विदेश में क्रेडिट कार्ड से खर्च पर एक जुलाई से लागू होने वाले नियम अब एक अक्टूबर से लागू होंगे।

मंत्रालय ने इसकी समयसीमा को फिलहाल बढ़ा दिया है। सरकार के इस कदम से उन लोगों को राहत मिलेगी जो कि विदेशी में जाकर क्रेडिट कार्ड से पैसा खर्च करते हैं।

सरकार ने एलआरएस के तहत विदेशी मुद्रा की निकासी के अन्य माध्यमों की तुलना में क्रेडिट कार्ड के लिए डिफरेंशियल ट्रीटमेंट को हटाने के उद्देश्य से 16 मई 2023 को एक ई-गजट अधिसूचना के माध्यम से विदेशी मुद्रा प्रबंधन (चालू खाता लेनदेन) (संशोधन) नियम, 2023 को अधिसूचित किया था।

सरकार ने संशोधित टीसीएस दरों को लागू करने और Liberalized Remittance Scheme (LRS) में क्रेडिट कार्ड से होने वाले भुगतान को शामिल करने के लिए और अधिक समय दिया है।

वहीं, एलआरएस के तहत सभी उद्देश्यों के लिए और विदेशी यात्रा से संबंधित टूर पैकेज के लिए, भुगतान का तरीका चाहे कोई भी हो, 7 लाख रुपये प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष तक की राशि के लिए टीसीएस की दर में कोई बदलाव नहीं होगा।

बता दें कि इस साल बजट में एलआरएस के तहत भुगतान और विदेश यात्रा से संबंधित प्रोग्राम पैकेज पर सोर्स पर कर संग्रह (TCS) की प्रणाली में कुछ बदलावों की घोषणा की गई थी। इन बदलावों को 1 जुलाई 2023 से लागू किया जाना था। हालांकि, इसकी समयसीमा अब बढ़ा दी गई है।

हालांकि क्रेडिट कार्ड के अलावा अन्य माध्यम से अगर विदेश में जाकर सात लाख रुपये से अधिक किसी एक वित्त वर्ष में खर्च करते हैं तो उस पर 0.5 प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक का टैक्स लगेगा।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 12:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement