facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब नहीं डालना पड़ेगा UPI PIN, फिंगरप्रिंट से सेकंडों में पेमेंट, जानें इस नए फीचर के बारे में

Advertisement

अब BHIM ऐप में 5,000 रुपये तक का UPI पेमेंट बिना PIN, फिंगरप्रिंट या फेस से आसानी से किया जा सकेगा।

Last Updated- April 08, 2026 | 1:56 PM IST
UPI
Representative image

अगर आप भी अक्सर पेमेंट करते वक्त UPI PIN भूल जाते हैं, तो अब आपके लिए राहत की खबर है। डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने के लिए BHIM ऐप ने नया बायोमेट्रिक फीचर शुरू किया है. अब यूजर्स बिना PIN डाले भी पेमेंट कर सकेंगे।

5,000 रुपये तक बिना PIN पेमेंट

नए फीचर के तहत BHIM ऐप यूजर्स 5,000 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के जरिए कर पाएंगे। यानी अब हर बार 4 या 6 अंकों का PIN डालने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि 5,000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट के लिए PIN डालना अभी भी जरूरी रहेगा।

पहले क्या जरूरी है, ये समझ लें

इस फीचर का इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सबसे पहले आपका फोन फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक सपोर्ट करता हो और आपने इसे पहले से सेट किया हो। अगर फोन में यह सुविधा नहीं है या आपने इसे चालू नहीं किया है, तो आप इस फीचर का फायदा नहीं उठा पाएंगे।

इसके अलावा BHIM ऐप की सेटिंग्स में जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को ऑन करना होगा, क्योंकि यह अपने आप चालू नहीं होता।
ध्यान रहे कि यह सुविधा सिर्फ 5,000 रुपये तक के पेमेंट के लिए ही काम करेगी। इससे ज्यादा रकम भेजने पर आपको हमेशा की तरह UPI PIN डालना ही पड़ेगा।

भीड़ में भी सुरक्षित रहेगा ट्रांजैक्शन

अक्सर दुकानों या भीड़भाड़ वाली जगहों पर PIN डालते समय उसके लीक होने का खतरा रहता है। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से यह जोखिम काफी कम हो जाएगा, क्योंकि इसमें सिर्फ आपकी पहचान से ही पेमेंट पूरा होगा।

ऐसे करें इस्तेमाल

BHIM ऐप खोलें और पेमेंट डिटेल्स भरें।
पेमेंट कंफर्म करते समय PIN डालने की जगह फोन आपसे फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक मांगेगा।
जैसे ही आपकी पहचान कंफर्म होगी, पेमेंट तुरंत पूरा हो जाएगा।

क्या है UPI

UPI एक डिजिटल पेमेंट सिस्टम है, जिसे नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने विकसित किया है। इसकी मदद से आप मोबाइल के जरिए तुरंत पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहती है और इसमें अकाउंट नंबर या IFSC कोड याद रखने की जरूरत नहीं होती।

Advertisement
First Published - April 8, 2026 | 1:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement