facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब QR स्कैन कर EMI में चुका सकेंगे अपने UPI पेमेंट्स, NPCI की नई योजना

Advertisement

UPI अब देगा उच्च मूल्य के पेमेंट को EMI में बदलने की सुविधा, डिजिटल फाइनेंसिंग हुई आसान

Last Updated- September 29, 2025 | 9:18 AM IST
UPI
Representative Image

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) अब UPI को क्रेडिट पेमेंट के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाने की तैयारी कर रहा है।  इसके तहत यूजर्स अपने क्रेडिट कार्ड या क्रेडिट लाइन को UPI से लिंक कर उच्च मूल्य के पेमेंट को EMI में बदल सकेंगे। रुपे क्रेडिट कार्ड और UPI क्रेडिट लाइन्स के बाद अब NPCI UPI पेमेंट्स को EMI में बदलने की सुविधा देने की तैयारी में है।

कैसे काम करेगा EMI फीचर?

जैसे कार्ड पेमेंट पर PoS टर्मिनल पर खरीद के समय EMI विकल्प मिलता है, वैसे ही UPI पेमेंट पर भी यूजर्स को तुरंत EMI चुनने का विकल्प मिलेगा। इसके जरिए क्रेडिट कार्ड न रखने वाले यूजर्स भी आसानी से UPI के माध्यम से फाइनेंसिंग का लाभ उठा सकेंगे।

कब होगा शुरू?

UPI पर ईएमआई की सुविधा अभी लाइव नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, लागू होने के बाद NPCI इसे UPI पर क्रेडिट ट्रांजैक्शन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकता है।

क्यों है यह जरूरी?

UPI पर रुपे क्रेडिट कार्ड्स और क्रेडिट लाइन्स काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। कई बैंक पहले ही Navi और Paytm जैसी फिनटेक कंपनियों के साथ मिलकर UPI यूजर्स को क्रेडिट लाइन्स दे रहे हैं।

फिनटेक कंपनियों की तैयारी

Navi के सीईओ राजीव नरेश का कहना है कि अभी हम EMI फीचर के साथ लाइव नहीं हैं, लेकिन अगले वर्जन में ग्राहक QR कोड स्कैन करते समय (कुछ नियमों और शर्तों के तहत) पेमेंट्स को EMI में बदल सकेंगे।

PayU के सीईओ अनिर्बान मुखर्जी के अनुसार, UPI अब सिर्फ पेमेंट का तरीका नहीं बल्कि एक पूरी पेमेंट सिस्टम बनने की दिशा में बढ़ रहा है। EMI जैसी सुविधाओं के आने से यह और अधिक उपयोगी और सुविधाजनक हो जाएगा।

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 9:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement