facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

New UPI Rules: 3 नवंबर से UPI पेमेंट में आएगा बड़ा बदलाव, NPCI ने जारी किए नए नियम

Advertisement

NPCI का यह कदम यूपीआई सिस्टम को तेज़, भरोसेमंद और हाई-वैल्यू डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव है।

Last Updated- September 23, 2025 | 1:05 PM IST
UPI
Representative Image

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई (UPI) सेटलमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। अब 3 नवंबर से ऑथराइज्ड और डिस्प्यूट सेटलमेंट को अलग-अलग किया जाएगा। एनपीसीआई का कहना है कि इस कदम से पेमेंट सिस्टम की कार्यप्रणाली और बेहतर होगी और रोजाना सेटलमेंट प्रक्रिया समय पर पूरी हो सकेगी।

सेटलमेंट साइकिल में बदलाव

अभी तक यूपीआई में दिनभर में 10 सेटलमेंट साइकिल होती हैं, जिनमें ऑथराइज्ड और डिस्प्यूट दोनों तरह के लेन-देन शामिल रहते हैं। लेकिन अब नए नियम के तहत:

  • 1 से 10 नंबर तक की साइकिल में सिर्फ ऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन ही शामिल होंगे। इन साइकिलों में कोई भी डिस्प्यूट प्रोसेस नहीं किया जाएगा। कट-ओवर टाइमिंग और RTGS पोस्टिंग टाइमलाइन पहले की तरह ही रहेंगी।

  • 11 और 12 नंबर की साइकिल में केवल डिस्प्यूट ट्रांजैक्शन होंगे। यानी विवाद से जुड़े लेन-देन इन्हीं दो साइकिलों में प्रोसेस होंगे। इसके लिए NTSL फाइल नेमिंग में DC1 और DC2 (जहां DC का मतलब Dispute Cycle है) का इस्तेमाल होगा।

  • बाकी नियम जैसे सेटलमेंट टाइमिंग, रिकंसिलिएशन रिपोर्ट और जीएसटी रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: अब UPI से ही ₹10 लाख तक का पेमेंट! चुनिंदा ट्रांजेक्शन्स पर बढ़ाई गई लिमिट, चेक करें लिस्ट

P2M पेमेंट लिमिट बढ़ी

इसी के साथ एनपीसीआई ने पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) ट्रांजैक्शन लिमिट भी बढ़ा दी है। अब खास कैटेगरी में एक दिन में 10 लाख रुपये तक का भुगतान किया जा सकेगा। यह नियम 15 सितंबर से लागू हो चुका है। इसका उद्देश्य बड़े पेमेंट्स को आसान बनाना और हाई-वैल्यू सेगमेंट में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना है। हालांकि पर्सन-टू-पर्सन (P2P) ट्रांजैक्शन लिमिट फिलहाल 1 लाख रुपये प्रति दिन ही बनी रहेगी।

Advertisement
First Published - September 23, 2025 | 1:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement