facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1 अक्टूबर से UPI पर बंद होगा ये फीचर, ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए NPCI का बड़ा कदम

Advertisement

NPCI 1 अक्टूबर से UPI पर आम यूजर्स के लिए P2P कलेक्ट रिक्वेस्ट बंद कर ऑनलाइन फ्रॉड रोकने जा रहा है।

Last Updated- August 16, 2025 | 1:55 PM IST
UPI
Representative Image

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 1 अक्टूबर, 2025 से UPI पर आम यूजर्स के लिए पीयर-टू-पीयर (P2P) कलेक्ट रिक्वेस्ट बंद कर दी जाएगी।

कलेक्ट रिक्वेस्ट क्या है?

कलेक्ट रिक्वेस्ट UPI का वह फीचर है, जिससे आप किसी दोस्त या रिश्तेदार से पैसे मांग सकते थे। जैसे अगर आपको किसी दोस्त से 500 रुपये लेने हों, तो आप UPI ऐप से रिक्वेस्ट भेजते थे और जैसे ही वह पिन डालकर अप्रूव करता, पैसा आपके खाते में चला जाता। जालसाजों ने इसी फीचर का फायदा उठाकर लोगों को फ्रॉड का शिकार बनाया।

Also Read: Retirement Planning: ₹10,000 SIP से बन सकता है करोड़ों का फंड, कैलकुलेशन से समझें

फ्रॉड का तरीका

जालसाज लॉटरी, कैशबैक या नौकरी के बहाने फोन करते और कहते कि आपके खाते में पैसा आ रहा है। वह UPI रिक्वेस्ट भेजते और जैसे ही व्यक्ति अपना पिन डालता, पैसा उनके खाते में चला जाता।

NPCI ने क्यों लिया यह कदम?

इस धोखाधड़ी को रोकने के लिए NPCI ने आम यूजर्स के लिए कलेक्ट रिक्वेस्ट बंद करने का फैसला किया है। अब आम व्यक्ति किसी दूसरे आम यूजर से पैसे नहीं मांग पाएगा।

क्या इससे पेमेंट प्रभावित होगा?

नहीं। रोजाना के UPI ट्रांजैक्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दुकानदार और कंपनियां अब भी आपको पेमेंट रिक्वेस्ट भेज सकेंगे। फ्लिपकार्ट, अमेज़न, स्विगी, IRCTC जैसी कंपनियों से पेमेंट पहले की तरह ही सुरक्षित तरीके से होगा। आप QR कोड, मोबाइल नंबर या UPI ID से पैसे भेजना जारी रख सकते हैं।

इस कदम से आम यूजर्स के पैसे पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे। गलती से फ्रॉड रिक्वेस्ट अप्रूव करने का डर खत्म हो जाएगा।

Advertisement
First Published - August 16, 2025 | 1:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement