facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिटायरमेंट फंड से घर का सपना: NPS निकासी में मकान खरीदने या बनाने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन दर्ज

Advertisement

पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की इस महीने जारी सालाना रिपोर्ट के अनुसार आवास खरीदने या निर्माण के लिए 1,72,625 आवेदन प्राप्त हुए थे

Last Updated- December 30, 2025 | 9:41 PM IST
National Pension System (NPS)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वित्त वर्ष 2024-25 में नैशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) में आंशिक निकासी के लिए आवास खरीदने या उसके निर्माण के तहत सर्वाधिक आवेदन दर्ज हुए। पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) की इस महीने जारी सालाना रिपोर्ट के अनुसार आवास खरीदने या निर्माण के लिए 1,72,625 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 1,55,236 आवेदनों का निपटान हुआ। एनपीएस से मकान मद के अंतर्गत 1,327.91 करोड़ रुपये की राशि की निकासी हुई।

पीएफआरडीए की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार पीएफआरडीए ने आंशिक निकासी के लिए मौजूदा प्रावधान को बरकरार रखा है – बशर्ते कि ग्राहक के पास पहले से ही पैतृक संपत्ति के अलावा कोई घर न हो – अब इसे एक बार की निकासी के रूप में स्पष्ट किया गया है। इसके अलावा चिकित्सा जरूरतों के लिए निकासी के दायरे को काफी व्यापक किया गया है। पहले आंशिक निकासी गंभीर बीमारी तक सीमित थी और इसे एनपीए के सदस्य, उसके बच्चों या अभिभावकों तक को बिना किसी गंभीर बीमारी की सूची के मुहैया कराया गया है।

आवास के बाद एनपीए में बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए निकासी हुई। इसके तहत गोद लिया हुए बच्चे की उच्च शिक्षा भी शामिल है। उच्च शिक्षा के लिए 30,051 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 25,962 आवेदनों का निपटान हो गया और इस मद में राशि 204.31 करोड़ रुपये थी। निर्दिष्ट बीमारियों के इलाज के लिए 29,268 अनुरोध प्राप्त हुए, जिनमें से 27,174 मामलों का निपटान किया गया। इस मद में राशि 215.88 करोड़ रुपये थे।

Advertisement
First Published - December 30, 2025 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement