facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NPS Vatsalya Scheme: एनपीएस वात्सल्य योजना की शुरुआत, पैरेंट्स अपने बच्चों के लिए खोल सकेंगे पेंशन खाते

Advertisement

NPS Vatsalya Scheme: वित्त मंत्री ने जुलाई में वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करते समय एनपीएस वात्सल्य योजना लाने की घोषणा की थी।

Last Updated- September 18, 2024 | 6:15 PM IST
NPS

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को ‘एनपीएस वात्सल्य’ योजना की शुरुआत की जिसमें माता-पिता को पेंशन खाते में निवेश कर अपने बच्चों के भविष्य के लिए बचत करने की सुविधा दी गई है। माता-पिता ऑनलाइन या बैंक या डाकघर जाकर एनपीएस वात्सल्य योजना का हिस्सा बन सकते हैं।

वात्सल्य खाता खोलने के लिए न्यूनतम योगदान 1,000 रुपये है। इसके बाद अंशधारकों को सालाना 1,000 रुपये का योगदान करना होगा।

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) खातों से निकासी के दिशानिर्देशों को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीतारमण ने यहां एक कार्यक्रम में एनपीएस वात्सल्य योजना को शुरू करते हुए कहा कि इस पेंशन व्यवस्था ने बहुत प्रतिस्पर्धी रिटर्न दिया है और यह भविष्य की आय सुनिश्चित करते हुए लोगों को बचत का विकल्प मुहैया कराती है।

पिछले 10 वर्षों में एनपीएस के 1.86 करोड़ ग्राहक हो चुके हैं और प्रबंधन-अधीन परिसंपत्तियां (AUM) 13 लाख करोड़ रुपये है। एनपीएस वात्सल्य योजना पहले से ही चली आ रही एनपीएस योजना का बच्चों तक किया गया विस्तार है। इसमें 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का खाता खोला जा सकता है जो उनके 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर अपने-आप नियमित एनपीएस खाते में परिवर्तित हो जाएगा।

हालांकि, एनपीएस वात्सल्य योजना के तहत खोले गए खाते में पेंशन केवल 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर ही आएगी। सीतारमण ने कहा कि एनपीएस ने शेयर, कॉरपोरेट ऋण और सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश पर क्रमशः 14 प्रतिशत, 9.1 प्रतिशत और 8.8 प्रतिशत रिटर्न हासिल किया है।

वित्त मंत्री ने जुलाई में वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करते समय एनपीएस वात्सल्य योजना लाने की घोषणा की थी।

ICICI बैंक और एक्सिस बैंक सहित कई ऋणदाताओं ने ‘एनपीएस वात्सल्य’ की पेशकश के लिए पेंशन कोष नियामक PFRDA के साथ हाथ मिलाया है।

ICICI बैंक ने एनपीएस वात्सल्य के तहत कुछ बच्चों के खाते पंजीकृत करके मुंबई में अपने सेवा केंद्र में योजना की शुरुआत की। इस अवसर पर वित्तीय सेवा सचिव नागराजू मद्दीराला ने कहा कि सरकार ग्राहकों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए पेंशन योजना में सुधार करेगी।

मद्दीराला ने कहा, ‘‘वात्सल्य योजना की घोषणा होने के बाद से ही हमें इसमें सुधार के लिए प्रतिक्रिया और सुझाव मिल रहे हैं। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे और वात्सल्य योजना को लागू करेंगे, हम उसमें सुधार करने की कोशिश करेंगे ताकि पिछले जताई गई चिंताओं का ध्यान रखा जा सके।’’

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 6:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement