facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अटल पेंशन योजना के अंशधारकों की 6.9 करोड़ हुई संख्या: निर्मला सीतारमण

Advertisement

वित्त मंत्री ने कहा, “साल 2015 में इसकी शुरुआत के बाद से 6.90 करोड़ लोगों ने अटल पेंशन योजना की सदस्यता ली है और 35,149 करोड़ रुपये का कोष जमा हुआ है।”

Last Updated- September 18, 2024 | 7:08 PM IST
Pension, retirement saving

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के अंशधारकों की संख्या लगभग सात करोड़ हो गई है। सीतारमण ने एनपीएस वात्सल्य योजना की शुरुआत के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस योजना के तहत जमा कुल राशि बढ़कर 35,149 करोड़ रुपये हो गई है।

एपीवाई एक कम लागत वाली पेंशन योजना है जो 60 वर्ष की आयु के बाद (अंशधारकों के योगदान के आधार पर) 1,000-5,000 रुपये प्रति माह की न्यूनतम पेंशन की गारंटी देती है। अंशधारक की मृत्यु होने पर उसके जीवनसाथी को उसके जीवनकाल तक वही पेंशन दी जाएगी। अंशधारक और पति/पत्नी दोनों की मृत्यु होने पर पूरी राशि नामित व्यक्ति (नॉमिनी) को दे दी जाती है।

उन्होंने कहा, “साल 2015 में इसकी शुरुआत के बाद से 6.90 करोड़ लोगों ने अटल पेंशन योजना की सदस्यता ली है और 35,149 करोड़ रुपये का कोष जमा हुआ है।”

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 7:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement