facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PAN-Aadhaar लिंक: 11.48 करोड़ PAN अभी भी लिंक नहीं, जुर्माने से 600 करोड़ रुपये की वसूली

Advertisement

PAN को फिर से एक्टिव करने के लिए 1000 रुपये की लेट फीस

Last Updated- February 05, 2024 | 5:43 PM IST
Pan Card, Aadhar Card Link- पैन-आधार लिंक

समय पर PAN को आधार से लिंक नहीं करने पर सरकार को 600 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना मिला है। सोमवार को संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक, करीब 11.48 करोड़ PAN अभी भी आधार से लिंक नहीं हैं।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के लोकसभा में लिखित जवाब के अनुसार, 29 जनवरी 2024 तक, छूट प्राप्त कैटेगरी को छोड़कर, आधार से लिंक नहीं किए गए PAN की संख्या 11.48 करोड़ है।

1 जुलाई 2023 से 31 जनवरी 2024 तक, सरकार ने उन व्यक्तियों से लेट पेनल्टी के रूप में कुल 601.97 करोड़ रुपये एकत्र किए, जिन्होंने 30 जून, 2023 की समय सीमा के बाद अपने PAN को आधार से लिंक नहीं किया था।

यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लेट पेनल्टी से सरकारी कमाई को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी। गौर करने वाली बात है कि लेट पेनल्टी के लिए 1000 रुपये देने होते हैं।

आयकर विभाग ने घोषणा की थी कि 1 जुलाई 2023 से आधार विवरण नहीं देने वाले करदाताओं का PAN निष्क्रिय हो जाएगा। ऐसे PAN के लिए कोई रिफंड जारी नहीं किया जाएगा और टीडीएस और टीसीएस की ऊंची दर लागू की जाएगी। PAN को फिर से एक्टिव करने के लिए, व्यक्ति 1,000 रुपये की लेट फीस का भुगतान कर सकते हैं। (एजेंसियों के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 5, 2024 | 5:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement