facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PAN-Aadhaar Linking: 1 जनवरी से PAN हो सकता है अमान्य, समय रहते कर लें ये काम

Advertisement

PAN-Aadhaar Linking: 31 दिसंबर 2025 तक PAN-Aadhaar लिंक अनिवार्य, देर होने पर 1 जनवरी से PAN हो सकता है अमान्य।

Last Updated- December 02, 2025 | 12:23 PM IST
Pan Card
Representative Image

PAN-Aadhaar Linking: सरकार ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। इसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। जो लोग इस समय सीमा तक PAN को Aadhaar से नहीं जोड़ेंगे, उनका पैन 1 जनवरी 2026 से अमान्य माना जा सकता है। इसका सीधा असर आपकी आय, बैंकिंग और टैक्स से जुड़े कामों पर पड़ेगा।

क्यों जरूरी है PAN-Aadhaar लिंक करना?

डिजिटल लेन-देन को सुरक्षित बनाने और टैक्स प्रक्रिया को पारदर्शी करने के लिए CBDT ने पैन-आधार लिंकिंग को अनिवार्य किया है। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने और उससे जुड़े सभी कामों के लिए यह लिंकिंग जरूरी मानी गई है।

लिंक न करने पर क्या परेशानियां होंगी?

अगर 31 दिसंबर 2025 तक PAN लिंक नहीं किया गया, तो –

  • आपका PAN inactive या invalid माना जा सकता है।

  • ITR फाइल या सत्यापित नहीं हो पाएगा।

  • रिफंड जारी नहीं होगा और लंबित रिटर्न प्रोसेस नहीं होंगे।

  • Form 26AS में TDS/TCS क्रेडिट नहीं दिखाई देगा।

  • बैंकिंग और वेतन क्रेडिट जैसे कार्यों में दिक्कत आ सकती है।

  • TDS/TCS लागू दर पर ही काटा जाएगा।

कैसे करें PAN–Aadhaar लिंक? (पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन)

  1. आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर “Link Aadhaar” विकल्प चुनें।

  3. PAN, Aadhaar नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

  4. आपके मोबाइल पर आया OTP दर्ज कर पुष्टि करें।

  5. यदि आपका PAN पहले से निष्क्रिय है, तो पहले लिंकिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।

  6. लिंकिंग के बाद, “Link Aadhaar Status” में जाकर स्थिति जांच लें।

सलाह-

लंबी समयसीमा होने के बावजूद यह काम आखिरी समय के लिए न छोड़ें। 31 दिसंबर 2025 के बाद PAN अमान्य होने पर कई जरूरी काम रुक सकते हैं। पूरे प्रोसेस में सिर्फ कुछ मिनट लगते हैं और यह पूरी तरह ऑनलाइन है।

Advertisement
First Published - December 2, 2025 | 12:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement