facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब माता-पिता रखें बच्चों के खर्च पर नजर, UPI Circle से दें डिजिटल पॉकेट मनी और बनाएं पेमेंट आसान

Advertisement

Google Pay का UPI Circle फीचर अब बिना बैंक अकाउंट के भी बच्चों और परिवार को डिजिटल पॉकेट मनी देकर पेमेंट करने की सुविधा देता है।

Last Updated- April 04, 2026 | 3:51 PM IST
UPI pocket money apps
Representative image

UPI Feature: डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने के लिए Google Pay ने UPI Circle फीचर पेश किया है। इसके जरिए अब आप अपने परिवार, दोस्तों या कर्मचारियों को बिना उनके बैंक खाते के भी पॉकेट मनी देकर UPI पेमेंट करने की सुविधा दे सकते हैं।

इस सुविधा में एक व्यक्ति Primary user होता है, जो अपने बैंक खाते से भुगतान करता है। वहीं, जिसे जोड़ा जाता है वह Secondary user कहलाता है, जो उसी खाते से पेमेंट कर सकता है।

कैसे काम करता है यह फीचर?

Primary user अपने Google Pay अकाउंट से अधिकतम 5 लोगों को जोड़ सकता है। Secondary user अपने फोन से पेमेंट करता है, लेकिन पैसा Primary user के बैंक खाते से जाता है।

कौन-कौन सी शर्तें जरूरी हैं

Primary user के पास Google Pay पर एक्टिव बैंक अकाउंट होना चाहिए।

Secondary user का नंबर Primary user के फोन में सेव होना चाहिए।

Secondary user के फोन में Google Pay ऐप होना जरूरी है और उसका UPI ID या UPI Circle QR होना चाहिए।

पेमेंट पर रहेगा पूरा कंट्रोल

Primary user को Secondary user के खर्च पर पूरा नियंत्रण मिलता है। इसके लिए दो विकल्प दिए गए हैं।

पहला, monthly limit सेट करना। इसमें Secondary user को हर महीने तय सीमा तक बिना अनुमति के खर्च करने की छूट मिलती है। यह सीमा अधिकतम 15,000 रुपये तक हो सकती है।

दूसरा, हर पेमेंट पर मंजूरी देना। इसमें Secondary user जब भी पेमेंट करेगा, उसे पहले Primary user से अनुमति लेनी होगी।

कैसे करें सेटअप?

Google Pay ऐप खोलकर प्रोफाइल में जाएं और UPI Circle विकल्प चुनें। यहां से आप Secondary user को जोड़ सकते हैं। इसके बाद उनकी जानकारी भरकर, लिमिट या अनुमति का तरीका चुनकर और UPI PIN डालकर invite भेजना होता है।

इस फीचर से खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों या उन लोगों को फायदा मिलेगा जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है, लेकिन वे डिजिटल पेमेंट करना चाहते हैं।

Advertisement
First Published - April 4, 2026 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement