facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिकॉर्ड अब DigiLocker पर भी उपलब्ध: इस नई सुविधा का फायदा कैसे उठा सकते हैं?

Advertisement

DigiLocker Passport Verification: नई सुविधा से लोगों को जरूरी डॉक्यूेंट तक सुरक्षित और तुरंत डिजिटल पहुंच मिलती है, जिससे बैकग्राउंड चेक और यात्रा की तैयारी आसान हो जाएगी

Last Updated- December 05, 2025 | 4:31 PM IST
Passport
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिकॉर्ड (PVR) अब DigiLocker पर उपलब्ध हो गया है। इससे लोगों को एक सुरक्षित और तुरंत डिजिटल डॉक्यूमेंट मिल जाता है, जो यात्रा और दूसरे कई कामों के लिए जरूरी होता है। अब कागजी कॉपी रखने या बार-बार स्कैन करके भेजने की झंझट खत्म हो गई है और हर जगह वेरिफिकेशन का काम आसान हो गया है।

यह कदम डिजिटल इंडिया के तहत भरोसेमंद डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को बढ़ाने की बड़ी मुहिम का हिस्सा है।

पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिकॉर्ड की सबसे ज्यादा जरूरत नई नौकरी के बैकग्राउंड चेक, वीजा अप्लाई करने और दूसरे कंप्लायंस कामों में पड़ती है, खासकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, आईटी सर्विसेज और एविएशन जैसे सेक्टर में। अब तक लोगों को फिजिकल कॉपी या बार-बार स्कैन करके भेजना पड़ता था। DigiLocker के साथ जुड़ने से यह सारी परेशानी खत्म हो गई है, क्योंकि अब यह रिकॉर्ड सीधे सरकार की तरफ से सुरक्षित डिजिटल फॉर्म में मिलता है।

पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिकॉर्ड कैसे लें?

पासपोर्ट से जुड़ी पुलिस वेरिफिकेशन पूरी हो जाने के बाद यह PVR अपने आप DigiLocker के ‘Issued Documents’ सेक्शन में आ जाता है। आप इसे दो तरीकों से ले सकते हैं:

  • DigiLocker मोबाइल ऐप से
  • DigiLocker की वेबसाइट से

Also Read: टैक्स रिटर्न से लेकर PAN तक: दिसंबर में ये 3 बड़ी डेडलाइन जानना जरूरी

कोई अलग से रिक्वेस्ट या आवेदन करने की जरूरत नहीं है। वेरिफिकेशन पूरा होते ही सिस्टम अपने आप यह डॉक्यूमेंट जारी कर देता है।

लोगों को इससे क्या फायदा होगा?

नौकरी और यात्रा का काम तेज हो जाएगा: रिक्रूटर्स, HR एजेंसी और ट्रैवल वाले अक्सर पासपोर्ट वेरिफिकेशन का प्रूफ मांगते हैं। अब डिजिटल PVR से सेकंडों में असली डॉक्यूमेंट शेयर कर सकते हैं। इसे देरी और कॉपी की टेंशन खत्म हो जाएगी।

बिल्कुल सुरक्षित और छेड़छाड़ से बचाव: DigiLocker पर मिलने वाला PVR सीधे सरकारी सिस्टम से जारी होता है, इसलिए यह 100% असली होता है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। बैकग्राउंड वेरिफिकेशन में भरोसा बढ़ जाता है, खासकर जहां सिक्योरिटी क्लीयरेंस की जरूरत होती है।

कहीं भी, कभी भी मिलेगा: अचानक ट्रैवल करना हो, ऑनबोर्डिंग फॉर्म भरना हो या कंप्लायंस चेक के लिए डॉक्यूमेंट चाहिए, तुरंत डाउनलोड या शेयर कर सकते हैं। जो लोग अपने घर-राज्य से दूर रहते हैं या जिनके पास फिजिकल कॉपी नहीं बची, उनके लिए यह बहुत काम की चीज है।

सहमति के साथ डिजिटल शेयरिंग: DigiLocker से आप सिर्फ अधिकृत संस्थाओं के साथ ही यह रिकॉर्ड सुरक्षित तरीके से शेयर कर सकते हैं। अब न अटेस्टेड फोटोकॉपी करानी पड़ेगी, न कूरियर भेजना पड़ेगा और न ही बार-बार अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपलोड करना पड़ेगा।

Advertisement
First Published - December 5, 2025 | 4:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement