facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सैलरी से PF कट रहा है पर खाते में पैसा आया या नहीं? ऐसे करें EPFO बैलेंस चेक, पूरी डिटेल जानें

Advertisement

मोबाइल से घर बैठे EPFO पासबुक चेक कर कर्मचारी यह जान सकते हैं कि उनकी सैलरी से कट रहा PF वास्तव में खाते में जमा हो रहा है या नहीं।

Last Updated- May 25, 2026 | 12:32 PM IST
PF Balance Check
Representative image

PF Balance Check: अगर आपकी सैलरी से हर महीने पीएफ (Provident Fund) का पैसा कट रहा है, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि वह रकम वास्तव में आपके ईपीएफओ खाते में जमा भी हो रही है या नहीं। कई मामलों में कर्मचारी सालों तक एक ही कंपनी में काम करते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि पीएफ की राशि नियमित रूप से जमा नहीं की गई थी। इससे रिटायरमेंट फंड, ब्याज और पेंशन पर बड़ा असर पड़ सकता है।

PF क्यों है जरूरी?

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) को रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा के लिए बनाया गया है। नियमों के मुताबिक कर्मचारी की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते का 12 प्रतिशत हिस्सा हर महीने पीएफ के रूप में कटता है। उतनी ही राशि नियोक्ता यानी कंपनी भी योगदान के रूप में देती है।

हालांकि कंपनी का पूरा 12 प्रतिशत सीधे एक ही खाते में नहीं जाता। इसका एक हिस्सा ईपीएफ खाते में और दूसरा हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जमा होता है, जो भविष्य में पेंशन के रूप में मिलता है।

मोबाइल से ऐसे करें PF Balance Check

अब कर्मचारी घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से आसानी से जांच सकते हैं कि पीएफ का पैसा जमा हो रहा है या नहीं।

स्टेप 1: वेबसाइट पर जाएं

मोबाइल ब्राउज़र खोलकर ईपीएफओ की आधिकारिक पासबुक साइट passbook.epfindia.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: लॉगिन करें

यहां अपना UAN नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।

स्टेप 3: मेंबर आईडी चुनें

लॉगिन करने के बाद आपको अपनी मौजूदा और पुरानी कंपनियों की मेंबर आईडी दिखाई दे सकती हैं। अपनी वर्तमान कंपनी की आईडी चुनें।

इसके बाद आपकी पीएफ पासबुक खुल जाएगी, जिसमें हर महीने का पूरा विवरण दिखाई देगा।

यह पढ़ें: PF का पैसा निकालने का है प्लान? वॉट्सऐप और UPI से निकलेगा, पिन डालते ही खाते में आएगी आपकी जमा पूंजी!

पासबुक में क्या जानकारी मिलती है?

पासबुक में साफ दिखता है कि किस महीने आपकी सैलरी से कितना पीएफ कटा, कंपनी ने कितना योगदान दिया और कुल कितनी राशि खाते में जमा हुई। अगर किसी महीने के सामने एंट्री नहीं दिखती, तो यह संकेत हो सकता है कि उस अवधि का पीएफ जमा नहीं हुआ है।

क्यों जरूरी है नियमित जांच?

पीएफ खाते की नियमित जांच करना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही या देरी का तुरंत पता लगाया जा सके। समय पर जांच से कर्मचारी अपने भविष्य के फंड को सुरक्षित रख सकते हैं और किसी भी वित्तीय नुकसान से बच सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 25, 2026 | 12:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement