facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PF और NPS को मिले बराबर मौका, PFRDA ने की मांग

Advertisement

PFRDA के चेयरमैन दीपक मोहंती ने कहा कि मार्च, 2023 की चौथी तिमाही में लोगों के बचत करने के विकल्प तलाशने के कारण अधिक लोगों के पंजीकरण किए जाने की उम्मीद है।

Last Updated- January 05, 2024 | 11:35 PM IST
Old Pension Scheme

पेंशन कोष नियामक व विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने कर के मामले में कर्मचारियों के भविष्य निधि कोष (PF) की तरह नैशनल पेंशन योजना में योगदान देने वाली कंपनियों के लिए समान अवसर की मांग की है। अभी NPS में कर मुक्त योगदान 10 फीसदी है जबकि पीएफ पर 12 फीसदी है।

PFRDA के चेयरमैन दीपक मोहंती ने बजट उम्मीदों (2024-25) में बताया कि प्राधिकरण ने एक समान अवसर (एनपीएस और पीएफ) मुहैया कराने की मांग की है। इससे पेंशन उत्पादों को वृद्धि में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पेंशन की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए 14 प्रतिशत तक ले जाने की आकांशा है।

मोहंती ने बताया कि इस वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 24) में पंजीकरण 5.3 लाख था। इसमें 99,977 कॉरपोरेट और 4,29,187 नागरिक हैं। इस वित्त वर्ष में 13 लाख लोगों को पंजीकरण में जोड़ने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि मार्च, 2023 की चौथी तिमाही में लोगों के बचत करने के विकल्प तलाशने के कारण अधिक लोगों के पंजीकरण किए जाने की उम्मीद है। दिसंबर, 2023 तक संपत्ति के अंतर्गत प्रबंधन (AUM) के तहत सदस्यों की संख्या 51 लाख थी जबकि इसके अंतर्गत मूल्य 2.04 लाख करोड़ रुपये था।

प्राधिकरण को उम्मीद है कि मार्च, 2024 के अंत तक निजी क्षेत्र में सदस्यों की संख्या बढ़कर 55 लाख हो जाएगी और इसका मूल्य बढ़कर 2.20 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement