facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM इंटर्नशिप योजना की पायलट परियोजना को मिले चार गुना अधिक आवेदन, असम-UP से सबसे ज्यादा अप्लाई

Advertisement

एमसीए के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि इंटर्नशिप के लिए सबसे अ​धिक 1,408 उम्मीदवार असम से आए हैं। उसके बाद उत्तर प्रदेश से 1,067 युवाओं ने इस योजना में रुचि दिखाई है।

Last Updated- July 28, 2025 | 11:06 PM IST
Internship
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की प्रायोगिक परियोजना में 327 कंपनियों द्वारा पेश 1.18 लाख रिक्तियों के लिए लगभग चार गुना आवेदन प्राप्त हुए हैं। लेकिन कंपनियों ने कुल 71,000 लाभार्थियों को प्रस्ताव दिए हैं। यह जानकारी कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को एक सवाल के जवाब में संसद को दी।

राज्य मंत्री ने अपने जवाब में कहा, ‘वर्तमान में प्रस्तावों को जारी करने और इंटर्न द्वारा ज्वाइनिंग की प्रक्रिया चल रही है।’ पायलट परियोजना के पहले दौर में इंटर्नशिप की पेशकश किए गए कुल उम्मीदवारों में से 15 प्रतिशत से भी कम ने योजना में शामिल होने का फैसला किया था।

मल्होत्रा ने लोक सभा में एक लिखित जवाब में बताया कि परियोजना के दूसरे दौर में कुल आवेदनों में 22 प्रतिशत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की तरफ से आए। इनमें से 16.8 प्रतिशत को इंटर्नशिप करने का प्रस्ताव दिया गया। पहले दौर में भागीदार कंपनियों ने 60,000 से अधिक युवाओं को 82,000 से अधिक इंटर्नशिप प्रस्ताव दिए थे। इनमें से 28,000 से अधिक ने इन्हें स्वीकार किया। इस दौर में 8,700 से अधिक उम्मीदवार इंटर्नशिप में शामिल हुए हैं।

मल्होत्रा के अनुसार सरकार अब तक इस योजना के तहत लगभग 50 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पीएमआईएस के लिए बजट में 10,831.07 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। एमसीए के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि इंटर्नशिप के लिए सबसे अ​धिक 1,408 उम्मीदवार असम से आए हैं। उसके बाद उत्तर प्रदेश से 1,067 युवाओं ने इस योजना में रुचि दिखाई है।

Advertisement
First Published - July 28, 2025 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement