facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM-KISAN 18th Installment: जल्द जारी होगी PM किसान सम्मान निधि की 18वीं क़िस्त, जानें कब खाते में आएंगे ₹2000

Advertisement

केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को हर चार महीने पर मिलने वाली 2,000 रुपये की किस्त में और इजाफा हो सकता है।

Last Updated- August 19, 2024 | 11:57 AM IST
PM Kisan Scheme

PM-KISAN 18th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसानों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अबतक 17 किस्तें भेजी जा चुकी हैं।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 10 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालते ही किसान निधि की 17वीं किस्त को मंजूरी देने वाली फाइल पर साइन कर दिए थे।

कब आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त?

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले महीने सितंबर नहीं तो अक्टूबर में 18वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है। कुछ अन्य रिपोर्ट की भी माने तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) की 18वीं किस्त के पैसे नवंबर 2024 में भी जारी हो सकते हैं।

हालांकि, पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त किस दिन जारी होगी इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

क्या है पीएम किसान योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की योजना है, जिसकी फंडिंग पूरी तरह से केंद्र सरकार ही करती है। इस योजना का ऐलान साल 2019 के अंतरिम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने किया था। पीएम किसान योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की रकम सीधे उनके खाते में ट्रांसफर (DBT) करती है।

बता दें कि 6,000 रुपये की इकट्ठा रकम किसानों को नहीं दी जाती है। इस योजना के तहत हर चार महीने में यानी साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अभी तक इस योजना के तहत 17 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और किसान अब 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

बढ़ सकती है किस्त की राशि, सरकार बना रही ये प्लान

केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को हर चार महीने पर मिलने वाली 2,000 रुपये की किस्त में और इजाफा हो सकता है। इस स्कीम के पांच साल पूरा होने के बाद सरकार बड़ा एक्शन ले सकती है।

सरकार ने कृषि और किसान कल्याण विभाग के तहत पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN) के मूल्यांकन की योजना बनाई है। योजना का मकसद यह जानना है कि इस स्कीम से किसानों की वित्तीय जरूरतें किस हद तक पूरी हो सकीं और किसानों की इनकम पर इसका कितना असर देखने को मिला।

Advertisement
First Published - August 19, 2024 | 11:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement