facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Kisan 21st Installment: किसानों के लिए खुशखबरी! खाते में आज आएंगे 2000 रुपये, जानें कैसे चेक करें स्टेटस

Advertisement

PM Kisan Scheme: सरकार के अनुसार, इस बार राजस्थान के 66.62 लाख किसानों के खातों में कुल 1,332 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे।

Last Updated- November 19, 2025 | 11:23 AM IST
21st installment of PM Kisan
Representative Image

PM Kisan 21st Installment: पीएम-किसान योजना (PM-Kisan) के तहत देशभर के करोड़ों किसानों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। बुधवार, 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोयम्बटूर से योजना की 21वीं किश्त जारी करेंगे। इस बार किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये सीधे ट्रांसफर होंगे।

PM-Kisan योजना के तहत क्या मिलता है?

इस योजना में योग्य किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये मिलते हैं, जो तीन किस्तों में 2,000-2,000 रुपये के हिसाब से भेजे जाते हैं। यह पैसा किसानों की खेती और रोजमर्रा की जरूरतों में मदद के लिए सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाता है।

राजस्थान के किसानों को कितना लाभ मिलेगा?

सरकार के अनुसार, इस बार राजस्थान के 66.62 लाख किसानों के खातों में कुल 1,332 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। पूरे देश में लगभग 9 करोड़ किसानों को कुल 18,000 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।

PM-Kisan लाभार्थी अपने स्टेटस कैसे चेक करें:

  1. PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर Farmers Corner में जाएं।

  3. Beneficiary List पर क्लिक करें।

  4. अपनी राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें।

  5. Get Report पर क्लिक करते ही आपके गांव की पूरी लाभार्थी सूची दिख जाएगी।

अब तक जारी की गई किश्तें:

योजना शुरू होने के बाद अब तक 20 किश्तें जारी हो चुकी हैं। सिर्फ राजस्थान में इन 20 किस्तों के जरिए 25,142 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा, राजस्थान सरकार अपने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत PM-Kisan के सभी लाभार्थियों को सालाना 3,000 रुपये अतिरिक्त देती है।

PM-Kisan योजना देशभर के किसानों के लिए बड़ी आर्थिक मदद साबित हो रही है। 21वीं किश्त के आने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - November 19, 2025 | 11:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement