facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Kisan 21st Installment: किसानों के खाते में जल्द आएंगे ₹2000, बस पहले ये छोटा सा काम कर लें

Advertisement

पीएम किसान योजना के अंतर्गत योग्य किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं।

Last Updated- October 18, 2025 | 5:20 PM IST
PM Kisan Yojana
Representative Image

PM Kisan 21st Installment: धनतेरस से दिवाली का त्योहार शुरू हो चुका है और ऐसे में देश भर के करोड़ों किसानों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की अगली किस्त जल्द उनके खाते में पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही योजना की 21वीं किस्त जारी कर सकती है, जो हर बार की तरह ₹2000 की होगी।

हर साल मिलता है ₹6000 का लाभ

पीएम किसान योजना के अंतर्गत योग्य किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। सरकार अब तक 20 किस्तें जारी कर चुकी है, और अब किसान 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जो माना जा रहा है कि दिवाली से पहले आ सकती है।

Also Read: GST 2.0 ने बढ़ाई त्योहारी रौनक, रोजमर्रा के सामान से लेकर कार तक हुई सस्ती- FM सीतारमण बोलीं हर घर में पहुंची लक्ष्मी

अगर ये गलती की तो रुक सकते हैं पैसे!

कई किसानों का भुगतान इसलिए रुक जाता है क्योंकि मोबाइल नंबर या बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं होतीं। अगर OTP नहीं पहुंचता या जानकारी गलत होती है तो किस्त रोक दी जाती है। इसलिए अपनी डिटेल्स तुरंत अपडेट कर लें।

ऐसे अपडेट करें मोबाइल नंबर

  1. pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें

  2. Farmer Corner में जाएँ और Update Mobile Number चुनें

  3. आधार नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफाई करें

  4. नया मोबाइल नंबर डालकर सेव कर दें

ध्यान रखें – मोबाइल नंबर वही होना चाहिए जो आधार से लिंक हो।

ऐसे देखें कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं

  1. pmkisan.gov.in पर जाएं

  2. Beneficiary Status पर क्लिक करें

  3. आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर डालें

  4. सबमिट करते ही पिछली किस्तों और अगली किस्त की स्थिति दिख जाएगी

ई-केवाईसी करना भी जरूरी

  1. वेबसाइट पर जाएं और e-KYC लिंक पर क्लिक करें

  2. आधार नंबर दर्ज करें

  3. OTP वेरिफाई करें

  4. आपका e-KYC पूरा हो जाएगा

स्कैम से रहें सावधान

सरकार कभी भी WhatsApp या SMS के जरिए लिंक भेजकर जानकारी अपडेट करने को नहीं कहती। अगर ऐसा कोई मैसेज आए तो किसी लिंक पर क्लिक न करें।

किसी समस्या के लिए आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 155261 / 011-24300606

Advertisement
First Published - October 18, 2025 | 5:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement