facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Kisan Yojana: अगले हफ्ते तक जारी हो सकती है 20वीं किश्त, लिस्ट में नाम है या नहीं ऐसे करें चेक

Advertisement

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 20वीं किश्त 20 जून 2025 को आ सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है।

Last Updated- June 15, 2025 | 12:49 PM IST
PM Kisan Scheme 23rd Installments
Representative Image

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत करोड़ों किसानों को हर साल ₹6000 की मदद दी जाती है। यह रकम साल में तीन बार ₹2000-₹2000 की किश्तों में सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। अब तक 19 किश्तें किसानों को मिल चुकी हैं और अब 20वीं किश्त का इंतजार हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20वीं किश्त 20 जून 2025 को आ सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है।

किन्हें मिलेगा ₹2000 का फायदा?

योजना के तहत सिर्फ उन्हीं किसानों को अगली किश्त का फायदा मिलेगा, जिन्होंने समय पर रजिस्ट्रेशन और eKYC पूरा कर लिया है। इसके साथ ही भू-सत्यापन (Land Verification) भी जरूरी है। अगर ये काम नहीं किया गया है तो किसानों की किश्त अटक सकती है।

e-KYC नहीं किया तो अटक सकती है किश्त

सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, उन्हें 20वीं किश्त का पैसा नहीं मिलेगा। eKYC कराने के लिए किसान अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जा सकते हैं या फिर योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर खुद भी यह प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  1. अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम PM Kisan Beneficiary List में है या नहीं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें:
  2. सबसे पहले वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  3. होमपेज पर ‘Beneficiary List’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करें।
  5. फिर ‘Get Report’ पर क्लिक करें।
  6. अब खुली लिस्ट में अपना नाम देखें।

अगर आपका नाम लिस्ट में है और आपने eKYC व भूमि सत्यापन भी पूरा कर लिया है, तो ₹2000 की अगली किश्त सीधा आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी।

Advertisement
First Published - June 15, 2025 | 10:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement