facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना में इस अभियान के तहत जुड़े 90 लाख लाभार्थी, 3 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

Advertisement

Pm Kisan Yojana: मोदी सरकार की तरफ से चलाई जा रही 'Viksit Bharat Sankalp Yatra' अभियान के तहत पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 90 लाख नए किसानों को जोड़ा गया है।

Last Updated- February 29, 2024 | 6:42 PM IST
FARMER

केंद्र सरकार की किसानों को लेकर बनाई गई योजना मे आज यानी 29 फरवरी को एक और रिकॉर्ड कायम कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल यानी 28 फरवरी को महाराष्ट्र के यवतमाल जिसे से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi yojana) के तहत 16वीं किस्त जारी की, जिसके तहत 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम को 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर किया गया।

प्रधानमंत्री की तरफ से 16वीं किस्त जारी करने के बाद अब तक (1 दिसंबर, 2018 से लेकर 29 फरवरी, 2024) तक 11 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर कर दी गई है। सरकार ने आज जानकारी देते हुए कहा कि उनकी इस योजना के तहत अबतक 3 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया गया है। बता दें कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार साल में तीन बार (हर चार महीने पर) 2-2 हजार रुपये की रकम किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर (DBT) करती है।

Viksit Bharat Sankalp Yatra के रूप में जुड़े 90 लाख किसान

मोदी सरकार की तरफ से चलाई जा रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ अभियान के तहत पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 90 लाख नए किसानों को जोड़ा गया है।

गौरतलब है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में व्यापक पहलों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना, उन योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी का फैलाना, लाभार्थियों के साथ बातचीत को बढ़ावा देना और भविष्य के लाभों के लिए संभावित लाभार्थियों का नामांकन करना शामिल है।

आ गई पीएम किसाम सम्मान निधि की 16वीं किस्त? ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं तो आपको सबसे पहले इस योजना की सरकारी वेबसाइट पर जाना पड़ेगा और कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करना पड़ेगा। सबसे पहले PM Kisan Samman Nidhi की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। और अपनी पसंदीदा भाषा का चुनाव करें, जो सबसे ऊपर बाईं साइड में आपको दिख जाएगी। इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary list) का एक ऑप्शन आपको दिखेगा।

लाभार्थी सूची को सिलेक्ट करने के बाद आपको कुछ डिटेल भरनी होगी, जैसे कि राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक औऱ गांव का नाम, जहां से आपने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। बस, इसके बाद आपको अपने गांव के सभी लाभार्थियों की लिस्ट मिल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम भी ढूढ़ सकते हैं।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की योजना है, जिसकी फंडिंग पूरी तरह से केंद्र सरकार ही करती है। साल 2019 में लोकसभा चुनाव होने के नाते पूर्ण बजट की जगह अंतरिम बजट लाया गया था, जिसके दौरान ही तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने इस योजना को पेश किया। बाद में, फरवरी 2019 को यह योजना लॉन्च की गई।

इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की रकम सीधे उनके खाते में ट्रांसफर करती है। पहले यह नियम था कि यह योजना सिर्फ उन्हीं किसानों के लिए है, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है। लेकिन, बाद में इसमें बदलाव किया गया और अब इस योजना का लाभ सभी किसान उठा सकते हैं। हालांकि, इसके साथ कुछ शर्तें और भी हैं जिसके बारे में पूरी जानकारी पाने के लिए क्लिक करें।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 6:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement