facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Mudra Yojana: अब मुद्रा योजना के तहत मिलेगा 20 लाख रुपये तक का लोन, BJP ने अपने मेनिफेस्टो में किया वादा

Advertisement

भाजपा ने यूजर्स, विशेषकर एमएसएमई और छोटे व्यापारियों के लिए पहुंच बढ़ाने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (GST) पोर्टल को सरल बनाने का भी वादा किया है।

Last Updated- April 14, 2024 | 4:50 PM IST
Under PM SVANidhi scheme, PM Modi distributed loans to 1 lakh street vendors, know what is the scheme? Who gets the benefits and how? PM SVANidhi scheme के तहत PM मोदी ने 1 लाख रेहड़ी-पटरी वाले लोगों को बांटे लोन, जानिये क्या है योजना? किसे, कैसे मिलता है लाभ

PM Mudra Yojana: अगर आप भी मुद्रा योजना के तहत लोन लेने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को मुद्रा लोन की लिमिट को दोगुना कर 20 लाख रुपये करने, गांवों तक पीएम स्वनिधि के कवरेज का विस्तार करने का वादा किया है।

पार्टी ने साथ ही अपने मेनिफेस्टो में माइक्रो, स्माल और मीडियम इंटरप्राइजेज (MSME) क्षेत्र पर अनुपालन बोझ को कम करने का वादा किया है।

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections) के लिए मेनिफेस्टो लॉन्च करते कहा, “पिछले वर्षों में मुद्रा योजना ने करोड़ों लोगों को उद्यमी बना दिया है। इस सफलता को देखते हुए भाजपा ने एक और ‘संकल्प’ लिया है। मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का लोन प्रदान किया गया।”

पीएम ने कहा, “भाजपा ने निर्णय लिया है मुद्रा योजना के तहत मिलने वाली लिमिट को 20 लाख रुपये तक बढ़ाया जाएगा। मुझे विश्वास है कि इसका उपयोग इंडस्ट्री 4.0 के युग के लिए आवश्यक इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक नई ताकत के रूप में किया जाएगा।”

क्या है मुद्रा लोन योजना ?

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) को 2015 में शुरू किया गया था। इसे गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि स्माल और माइक्रो उद्यमियों को आय सृजन गतिविधियों के लिए 10 लाख रुपये तक के कोलेट्रल फ्री माइक्रो लोन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। पीएम मुद्रा योजना के तहत अब तक 27 ट्रिलियन रुपये के 46 करोड़ से ज्यादा दिए गए है।

भाजपा ने यूजर्स, विशेषकर एमएसएमई और छोटे व्यापारियों के लिए पहुंच बढ़ाने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (GST) पोर्टल को सरल बनाने का भी वादा किया है।

सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में वर्तमान में एमएसएमई क्षेत्र में 6.3 करोड़ से ज्यादा एंटरप्राइस हैं। बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में यह भी कहा गया है कि सरकार ने 63 लाख स्ट्रीट वेंडरों को पीएम स्वनिधि के तहत ऋण प्रदान किया है।

Advertisement
First Published - April 14, 2024 | 4:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement