facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM SVANidhi Yojana: अब ठेले वालों को भी मिलेगा सस्ता लोन, जानें पीएम स्वनिधि योजना के बारे में हर बात

Advertisement

बैंक, माइक्रोफाइनेंस संस्थाएं, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां और स्वयं सहायता समूह इस योजना के तहत स्ट्रीड वेंडर्स को लोन देती हैं।

Last Updated- April 17, 2024 | 5:03 PM IST
street vendors

सरकार की पीएम स्वनिधि योजना स्ट्रीड वेंडर्स को उनकी दुकान चलाने के लिए लोन लेने में मदद करती है। यह योजना उन्हें सस्ते दरों पर लोन देती है ताकि वे अपना व्यवसाय बढ़ा सकें। बैंक, माइक्रोफाइनेंस संस्थाएं, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां और स्वयं सहायता समूह इस योजना के तहत स्ट्रीड वेंडर्स को लोन देती हैं।

PM SVANidhi योजना का उद्देश्य:

शहरी क्षेत्रों में ठेले वालों को सस्ते ऋण देकर उनकी मदद करना।

योजना के लाभ:

  • समय पर भुगतान करने वालों के लिए ब्याज में सब्सिडी और कैश-बैक।
  • डिजिटल भुगतान अपनाने वालों को रिवॉर्ड।

कौन पात्र है?

  • जिनके पास शहरी स्थानीय निकाय (ULB) द्वारा जारी वेंडिंग प्रमाण पत्र या पहचान पत्र हो।
  • जिनकी पहचान सर्वे में हुई है, लेकिन उनके पास प्रमाण पत्र नहीं है, उन्हें अस्थायी प्रमाण पत्र मिलेगा।
  • यूएलबी सर्वे से बाहर रह गए या बाद में वेंडिंग शुरू करने वाले विक्रेता, जिनके पास यूएलबी या टाउन वेंडिंग कमेटी (TVC) से रेकमंडेशन का लेटर (LoR) है।
  • गांव या शहर के आस-पास के इलाकों से लोग या विकासशील क्षेत्रों के विक्रेता जो ULB सीमा में वेंडिंग करते हैं। उनके पास अगर ULB या TVC से रेकमंडेशन का लेटर (LoR) हो तो वे इसके लिए पात्र माने जाएंगे।

PM SVANidhi योजना के लिए जरूरी दस्तावेज:

  • पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि।
  • पते का प्रमाण: आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली बिल, पानी का बिल, टेलीफोन बिल, बैंक पासबुक आदि।
  • विक्रेता लाइसेंस या पंजीकरण दस्तावेज: यदि उपलब्ध हो, तो अपनी दुकान का लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाणपत्र जमा करें।
  • बैंक खाते का विवरण: जिस बैंक खाते में आप ऋण राशि प्राप्त करना चाहते हैं, उसका विवरण (बैंक का नाम, शाखा का नाम, खाता संख्या, IFSC कोड)।
  • शहरी स्थानीय निकाय (ULB) से वेंडिंग प्रमाण पत्र या प्रोविजनल प्रमाण पत्र

आवेदन प्रक्रिया:

  • पीएम स्वनिधि पोर्टल पर जाएं: https://pmsvanidhi.mohua.gov.in/ पर जाएं।
  • नया यूजर्स रजिस्ट्रेशन: यदि आपने पहले पोर्टल का उपयोग नहीं किया है, तो “new user registration” पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें।
  • लॉगिन और आवेदन भरें: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP का उपयोग करके लॉग इन करें। आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक जानकारी सही ढंग से दर्ज करें।
  • दस्तावेज अपलोड करें: आवश्यक सभी दस्तावेजों को स्कैन करें और उन्हें पोर्टल पर अपलोड करें।
  • रिव्यू और सबमिट करें: सभी जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक रिव्यू करें। सबमिट करने से पहले सभी विवरणों में त्रुटियों की जांच करें।
  • एप्लिकेशन स्टेटस ट्रैक करें: आप पोर्टल के माध्यम से अपने एप्लिकेशन स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।
  • ऋण राशि का वितरण: यदि आपके आवेदन को मंजूरी मिल जाती है, तो ऋण राशि सीधे आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।

समय पर ऋण की किश्तों का भुगतान जरूर करें। देरी से भुगतान करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है।

Advertisement
First Published - April 17, 2024 | 5:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement