facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PMJDY खाताधारक ध्यान दें! 30 सितंबर तक करा लें Re-KYC, वर्ना बंद हो जाएगा आपका अकाउंट

Advertisement

जन धन खातों के लिए Re-KYC की प्रक्रिया शुरू की गई है जिसमें पुराने खातों को अपडेट कराना अनिवार्य किया गया है

Last Updated- September 25, 2025 | 4:01 PM IST
pradhan mantri jan dhan yojana
प्रतीकात्मक तस्वीर

PMJDY Re-KYC Deadline 2025: अगर आपके पास जन धन खाता है, या फिर आपको परिवार में कोई जन धन खाते का इस्तेमाल करता है तो ये खबर आपके लिए है। प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) ने 2014 में शुरू होकर लाखों लोगों को बैंकिंग से जोड़ा है, लेकिन अब इस योजना के 10 साल पूरे हो चुके हैं। इसी वजह से सरकार ने  करीब 10 करोड़ पुराने खातों को नई Re-KYC कराने का फैसला लिया है। बता दें कि Re-KYC का मतलब होता है अपनी जानकारी को अपडेट करना, जैसे नाम, पता या आधार नंबर आदि। अगर इन खाताधारकों ने Re-KYC न कराया गया, तो खाता बंद हो सकता है, और सरकारी योजनाओं की पैसे की ट्रांसफर रुक सकती है।

बीते दिनों RBI के डिप्टी गवर्नर ने कहा था कि यह फैसला धोखाधड़ी रोकने के लिए उठाया गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कुल 56 करोड़ से ज्यादा जन धन खाते हैं, लेकिन 23 फीसदी यानी करीब 13 करोड़ खाते अभी निष्क्रिय पड़े हैं। ऐसे में Re-KYC न कराने से आपका खाता बंद होने का खतरा बढ़ जाता है, और आप भी इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। यह प्रक्रिया बिल्कुल आसान है, बस थोड़ी सतर्कता के आसानी से आप अपने खाते का Re-KYC करवा सकते हैं।

Re-KYC की डेडलाइन क्या है?

अब बात करते हैं डेडलाइन की। बैंक 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक पूरे देश में ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगा रहे हैं। ये कैंप खासतौर पर उन खातों के लिए हैं जो 2014-15 में खुले थे और अब 10 साल पूरे कर चुके हैं। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अगस्त में अपडेट देते हुए बताया था कि ये कैंप ग्राहकों के दरवाजे पर सेवा पहुंचाने के मकसद से हैं। हालांकि, पहले महीने में ही 1.42 मिलियन से ज्यादा खातों की Re-KYC हो चुकी है। कैंप में न सिर्फ KYC अपडेट होगा, बल्कि जन सुरक्षा योजनाओं जैसे ‘जीवन ज्योति बीमा’ या ‘सुरक्षा बीमा’ में नाम भी दर्ज कराया जा सकता है। अगर आप Re-KYC करवाना चाहते हैं, तो नजदीकी बैंक ब्रांच या फिर कैंप और डिजिटल तरीके से आसानी से करा सकते हैं। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि सरकार 2.70 लाख ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में कैंप लगाने जा रही है। हालांकि, आप डेडलाइन मिस न करें, वर्ना खाते बंद हो सकते हैं।

Also Read: ICICI Bank के खाताधारक दें ध्यान! अब अकाउंट में रखने होंगे न्यूनतम ₹50,000, ATM और कैश चार्ज नियमों में भी बदलाव

Re-KYC कैसे कराएं, स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

Re-KYC कराना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। सबसे आसान तरीका डिजिटल है। अगर आपका SBI, PNB, ICICI या केनरा बैंक के ग्राहक हैं, तो मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग से भी कर सकते हैं। सबसे पहले आधार लिंक करें, OTP वेरिफाई करें, और फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से अपडेट हो जाए। PNB में OTP बेस्ड ई-KYC ऑप्शन है, जो घर बैठे हो जाता है। ATM से भी यह काम किया जा सकता है। अगर टेक से दूर हैं, तो बैंक ब्रांच जाएं या कैंप का सहारा लें। वहां स्टाफ आपकी मदद करेगा। वित्त सेवा विभाग के सचिव ने बैंकों को साफ कहा है कि मिशन मोड में ये काम पूरा करें, ताकि ग्राहकों को परेशानी न हो। अपडेट के बाद खाता एक्टिव रहता है, और ओवरड्राफ्ट या डेबिट कार्ड जैसी सुविधाएं बरकरार रहती हैं। बस डॉक्यूमेंट् जैसे आधार, वोटर ID या पासपोर्ट साथ रखें। अगर खाता बंद है, तो इस प्रक्रिया से आपका खाता दोबारा चालू हो जाएगा।

PMJDY से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का रखें ध्यान

जन धन खाते में मिनिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं है, ये गरीबों और कम आय वाले लोगों के लिए ही है। लेकिन Re-KYC न करने से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) रुक सकता है, जो सरकारी स्कीम्स का पैसा लाता है। सरकार ने बताया कि अभी चल रहे कैंप के दौरान 6 लाख से ज्यादा नए खाते भी खुले हैं, और बीमा स्कीम्स में 7 लाख से ऊपर रजिस्ट्रेशन हुए। RBI के नियमों के मुताबिक, दो साल बिना ट्रांजेक्शन के खाता डॉरमेंट हो जाता है। इसलिए अपडेट करवाकर इसे चालू रखें। बैंकों को सलाह दी गई है कि वीडियो कस्टमर आइडेंटिफिकेशन प्रोसेस से भी KYC करें। अगर आपका खाता 2014-15 का है, तो तुरंत चेक करें। ये सब फाइनेंशियल सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए है, ताकि फ्रॉड से बचा जा सके। कुल मिलाकर, 30 सितंबर तक एक्शन लें, वर्ना आपका बैंक अकाउंट बंद हो सकता है।

Advertisement
First Published - September 25, 2025 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement