facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Govt Scheme: गारंटीड कमाई का सटीक फॉर्मूला, ₹5 लाख के बन जाएंगे ₹15 लाख; समझें कैलकुलेशन

Advertisement

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (POTD) में निवेश कर एक्सटेंशन सुविधा का उपयोग करके आप ₹5 लाख को 15 साल में ₹15 लाख से ज्यादा बना सकते हैं।

Last Updated- August 26, 2025 | 12:12 PM IST
BNPL (Buy Now Pay Later)
Representative Image

Govt Scheme: निवेश की दुनिया में अगर सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प की बात की जाए, तो पोस्ट ऑफिस की स्कीमें हमेशा से निवेशकों की पहली पसंद रही हैं। यहां न तो बाजार का उतार-चढ़ाव असर डालता है और न ही मूलधन डूबने का खतरा रहता है। इन्हीं स्कीम्स में एक है पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit – POTD), जिसे आप चाहें तो लंबे समय के लिए गारंटीड रिटर्न वाला फंड बना सकते हैं।

Post Office Time Deposit Scheme मे निवेश का तरीका

टाइम डिपॉजिट को साधारण भाषा में पोस्ट ऑफिस की एफडी (FD) भी कहा जाता है। इसमें आपको 1, 2, 3 और 5 साल के विकल्प मिलते हैं। तय अवधि पूरी होने पर निवेश की रकम और उस पर ब्याज एक साथ वापस मिल जाता है।

जुलाई से सितंबर 2025 तक की ब्याज दरें इस प्रकार हैं:

  • 1 साल: 6.9%
  • 2 साल: 7.0%
  • 3 साल: 7.1%
  • 5 साल: 7.5%

सिर्फ इतना ही नहीं, 5 साल की FD पर निवेश करने से टैक्स छूट (Section 80C) का लाभ भी मिलता है।

पोस्ट ऑफिस एफडी में एक्सटेंशन का फॉर्मूला

अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं तो पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) योजना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। यहां मिलने वाला ब्याज तय होता है और निवेश की अवधि जितनी लंबी होगी, उतना ज्यादा रिटर्न मिलेगा। बता दें कि TD खाता सिर्फ दो बार तक ही बढ़ाया जा सकता है।

उदाहरण के लिए 5 लाख रुपये निवेश पर रिटर्न:

  • 5 साल की एफडी पर
    ब्याज दर 7.5% मानें तो निवेश की गई रकम 5 लाख पर कुल ब्याज 2,24,974 रुपये मिलेगा। यानी मैच्योरिटी पर हाथ आएंगे 7,24,974 रुपये।

  • 10 साल की एफडी पर
    ब्याज जोड़ने के बाद कुल ब्याज 5,51,175 रुपये बनेगा। यानी आपकी रकम बढ़कर हो जाएगी 10,51,175 रुपये।

  • 15 साल की एफडी पर
    लंबे समय तक निवेश करने पर ब्याज से 10,24,149 रुपये मिलेंगे। यानी कुल मैच्योरिटी अमाउंट होगा 15,24,149 रुपये।

FD एक्सटेंशन से जुड़े नियम

  • जब टर्म डिपॉजिट (TD) खाता मैच्योर हो जाता है, तो ग्राहक इसे उसी समयावधि के लिए दोबारा बढ़ा सकता है, जितने समय के लिए खाता पहले खोला गया था।
  • खाता बढ़ाने के लिए यह समय सीमा तय की गई है:
    • 1 साल का खाता: 6 महीने के अंदर
    • 2 साल का खाता: 12 महीने के अंदर
    • 3 या 5 साल का खाता: 18 महीने के अंदर
  • खाता खोलते समय ही ग्राहक लिखित में यह बता सकता है कि मैच्योरिटी के बाद खाता अपने आप बढ़ा दिया जाए।
  • कोई भी TD खाता सिर्फ दो बार तक ही बढ़ाया जा सकता है।
  • खाता जिस दिन मैच्योर होगा, उस दिन की ब्याज दर ही आगे बढ़ाए गए समय पर लागू होगी।

खाता धारक की मौत पर नियम

  • अगर सिंगल अकाउंट होल्डर की मौत हो जाती है या जॉइंट अकाउंट में सभी अकाउंट होल्डर्स की मौत हो जाती है, तो जमा रकम नामांकित व्यक्ति (Nominee) या कानूनी वारिस को फॉर्म भरकर पोस्ट ऑफिस में दावा करने के बाद मिल जाएगी।
  • अगर नामांकित व्यक्ति या वारिसों की संख्या तीन से कम है, तो वे चाहें तो खाता अपने नाम से जारी रख सकते हैं और ब्याज सहित रकम पा सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें इस योजना में नया खाता खोलने की पात्रता होनी चाहिए।
  • संयुक्त खाते में अगर किसी एक या दो धारकों की मौत हो जाए, तो बाकी के खाता धारक ही खाते के मालिक माने जाएंगे। वे चाहें तो खाता जारी रख सकते हैं या बंद कर सकते हैं।


डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य निवेश संबंधी जागरूकता के लिए है। ब्याज दरें और नियम समय-समय पर बदल सकते हैं। निवेश से पहले नजदीकी डाकघर या आधिकारिक स्रोत से ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

Advertisement
First Published - August 26, 2025 | 12:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement