facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Post Office Scheme: घर बैठे हर महीने ₹7,500 से ज्यादा कमाना चाहते हैं? जानें कितना करना होगा निवेश

Advertisement

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) के जरिए सुरक्षित निवेश से हर महीने 7,500 रुपये की निश्चित आय कैसे हासिल करें, जानें।

Last Updated- August 13, 2025 | 2:57 PM IST
Post Office Scheme
Representative Image

Post Office Scheme: क्या आप सुरक्षित और नियमित मासिक आय की तलाश में हैं? पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) आपकी इस जरूरत का आसान और भरोसेमंद समाधान है। यह सरकारी-समर्थित योजना 7.4% वार्षिक ब्याज दर पर निश्चित मासिक आय देती है, जो हर महीने सीधे आपके खाते में जमा होती है। कम जोखिम उठाने वाले निवेशकों के लिए यह योजना एक स्थिर और भरोसेमंद विकल्प साबित होती है।

अब आप जानेंगे कि कौन MIS खाता खोल सकता है, निवेश की लिमिट क्या है और हर महीने 7,500 रुपये कमाने के लिए कितना निवेश करना होगा।

कौन खोल सकता है MIS खाता?

  • कोई भी वयस्क व्यक्ति (सिंगल अकाउंट)
  • 2–3 वयस्कों के बीच संयुक्त खाता (Joint Account)
  • नाबालिग या मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के लिए गार्जियन के माध्यम से खाता
  • 10 वर्ष से अधिक उम्र के नाबालिग अपने नाम पर खाता खोल सकते हैं

यह भी पढ़ें: Post Office की इस स्कीम में ₹3 लाख पर मिलेंगे ₹1.23 लाख ब्याज, जानें कौन कर सकता है निवेश

निवेश नियम और सीमा

  • खाता न्यूनतम 1,000 रुपये से खोला जा सकता है और इसके बाद निवेश 1,000 रुपये के गुणा में करना होगा।
  • एक व्यक्ति अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकता है।
  • संयुक्त खाता में कुल निवेश अधिकतम 15 लाख रुपये तक हो सकता है, जिसमें सभी निवेशकों की हिस्सेदारी बराबर होगी।
  • नाबालिग के लिए गार्जियन खाते की सीमा अलग है।

ब्याज और भुगतान

  • ब्याज हर महीने खातों में जमा किया जाएगा।
  • अगर ब्याज को नहीं लिया गया तो उस पर कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलेगा।
  • MIS खाता वाले लाभार्थी अपना ब्याज ऑटो क्रेडिट या ECS के माध्यम से किसी भी CBS पोस्ट ऑफिस बचत खाते में प्राप्त कर सकते हैं।
  • ब्याज पर आयकर लागू होता है।

हर महीने 7,500 रुपये के लिए निवेश

अगर आप पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (MIS) में 7.4% की ब्याज दर पर हर महीने ₹7,500 की आय पाना चाहते हैं, तो इसके लिए लगभग ₹12.16 लाख का निवेश करना होगा। वहीं, 13 लाख रुपये का निवेश करने पर निवेशक को हर महीने लगभग ₹8,017 मिलेंगे।

यह योजना उन लोगों के लिए आदर्श है जो सुरक्षित निवेश के साथ नियमित मंथली इनकम की योजना बनाना चाहते हैं। इसके माध्यम से निवेशकों को निश्चित रिटर्न मिलता है और जोखिम न्यूनतम रहता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए है। निवेश करने से पहले कृपया अपनी वित्तीय स्थिति और सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

Advertisement
First Published - August 13, 2025 | 2:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement